फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Youth Congress demonstrated by lighting torches against Agneepath scheme in Shimla

Agneepath Scheme Protest: शिमला में अग्निपथ योजना के खिलाफ युकां ने मशालें जलाकर किया प्रदर्शन

Wed, 06 Jul 2022 10:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Jul 2022 10:58 PM IST
सार

सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जुटे कार्यकर्ताओं ने हाथ में मशालें लिए अग्निपथ वापस लो के नारों के साथ बाजार से होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली।

विज्ञापन
Youth Congress demonstrated by lighting torches against Agneepath scheme in Shimla
युकां ने मशालें जलाकर किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्र सरकार की सेना भर्ती अग्निपथ योजना के खिलाफ युवा कांग्रेस ने बुधवार देर शाम शिमला शहर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जुटे कार्यकर्ताओं ने हाथ में मशालें लिए अग्निपथ वापस लो के नारों के साथ बाजार से होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली। हाथों में मशालें लेकर और अग्निपथ वापस लो के लिखे नारों के साथ उपायुक्त कार्यालय के बाहर पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ वापस लो... युवाओं को रोजगार देना होगा..., रोजगार जो दे न सकी, वो सरकार निक्कमी है... नारे लगाए। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नेगी निगम भंडारी की अगुवाई में किए इस प्रदर्शन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास विशेष रूप से शामिल हुए। 

विज्ञापन


   श्रीनिवास ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो भी वादे किए वह एक भी पूरे नहीं कर पाई। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने अग्निपथ के खिलाफ यह मशाल जुलूस निकाला है। अग्निपथ के नाम पर आरएसएस, बीजेपी ने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है। कहा कि अमित शाह अपने बेटे की तरह 50 हजार से 80 करोड़ कमाने की स्कीम देश के युवाओं के लिए भी शुरू करो। कहा कि केंद्र की सरकार विजन नहीं टेलीविजन सरकार है। जनता की राय लिए बिना गलत नीतियों को थोपने और उसे बाद में वापस लेने का कार्य कर रही। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी प्रदेश के युवाओं, महिलाओं लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए कार्य करेगी। श्रीनिवास ने रसोई गैस के बढ़े दाम और महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को जमकर कोसा।

विज्ञापन

अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़: श्रीनिवास

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ है। चुनाव के समय राष्ट्रवाद के नाम पर वोट मांगने वालों ने सरकार में आने के बाद सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं से धोखा किया। श्रीनिवास ने कहा कि प्रदेश की जनता जयराम सरकार को नौकरियां नीलाम करने वाली सरकार के रूप में याद करेगी। एक के बाद एक पेपर लीक हो रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री दिल्ली दरबार के नेताओं की मेहमान नवाजी में व्यस्त हैं।

कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सहगल, पूर्व सैनिक राम लाल ठाकुर, हीरा सिंह ठाकुर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के साथ धोखा है। चार साल बाद यह अग्निवीर केवल बेरोजगारी के आंकड़े को बढ़ाएंगे। अभी सैनिक कल्याण बोर्ड में 3,000 के करीब पद खाली पड़े हैं। जब उन्हें ही नहीं भरा जा रहा तो बाद में रिटायर होकर आने वाले अग्निवीरों को नौकरी देना नामुमकिन होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed