{"_id":"63e3055e6b22bb5e05077f38","slug":"mp-news-fire-wreaks-havoc-at-gandhi-chauraha-in-sidhi-15-shops-burnt-to-ashes-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीधी में गांधी चौराहे पर आग ने मचाई तबाही, 15 दुकानें जलकर हुईं राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीधी में गांधी चौराहे पर आग ने मचाई तबाही, 15 दुकानें जलकर हुईं राख
Wed, 08 Feb 2023 07:44 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 08 Feb 2023 07:44 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में गांधी चौराहे पर अचानक आग लग गई। आग लगने से चौराहे पर मौजूद 15 दुकानें जलकर राख हो गईं। आग मंगलवार रात 10 बजे लगी थी।
विज्ञापन
आग ने मचाई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीधी जिले के गांधी चौराहे पर फुटकर व्यापारियों ने सड़क किनारे छोटी दुकान और गुमटी रखकर चूड़ी, पान और दूसरी चीज का व्यापार कर रहे थे। अचानक अज्ञात कारणों से मंगलवार रात करीब 10 बजे दुकानों में आग लग गई, जिसकी वजह से 15 दुकानें जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन
वहीं, नगर पालिका प्रशासन की तरफ से जैसे ही सूचना मिली, फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंची। गांधी चौराहा नगरपालिका की महज कुछ ही दूरी पर स्थित है। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग तकरीबन 9:40 बजे लगी थी और 10 बजे के आसपास फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।
विज्ञापन
पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी कोतवाली मौके पर पहुंचे और मामलों की गंभीरता से जांच किए। लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किन कारणों की वजह से लगी है।
विज्ञापन
