बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   District Prosecution Officer fled after throwing down a ₹10,000 bribe; Lokayukta took action in an open field.

Sidhi News: रिश्वत के 10 हजार रुपये फेंककर भागा जिला अभियोजन अधिकारी, सीधी न्यायालय परिसर में मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2026 07:00 PM IST
District Prosecution Officer fled after throwing down a ₹10,000 bribe; Lokayukta took action in an open field.

सीधी जिला न्यायालय परिसर सोमवार दोपहर उस समय चर्चा का केंद्र बन गया, जब रीवा लोकायुक्त की टीम ने जिला अभियोजन अधिकारी (डीपीओ) राजकुमार रावत को 10 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी ने खुद को बचाने की कोशिश में रिश्वत की रकम सड़क किनारे फेंक दी और मौके से भागने लगा, लेकिन लोकायुक्त टीम ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद खुले मैदान में ही उसके हाथों की रासायनिक जांच सहित प्रारंभिक कार्रवाई पूरी की गई, जिससे न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी और हड़कंप का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, फरियादी पंकज तिवारी ने रीवा लोकायुक्त से शिकायत की थी कि एक प्रकरण में कार्रवाई के एवज में जिला अभियोजन अधिकारी द्वारा 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे न्यायालय परिसर के सामने जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने फरियादी से रुपये लिए, टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान राजकुमार रावत ने रुपये सड़क किनारे फेंक दिए और भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया।

ये भी पढ़ें- मंच पर क्यों रोने लगे नरोत्तम?: दतिया से भाजपा प्रत्याशी के लिए दिया भाषण, आंसू निकले तो सीएम ने बंधाया ढांढस

लोकायुक्त अधिकारियों ने मौके पर ही उसके हाथों की जांच कराई, जिसमें रासायनिक परीक्षण के दौरान हाथ लाल हो गए। इसके बाद खुले मैदान में पंचनामा और अन्य आवश्यक कार्रवाई पूरी की गई। बाद में आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए सीधी स्थित सर्किट हाउस ले जाया गया, जहां देर शाम तक कार्रवाई जारी रही।

फरियादी पंकज तिवारी ने बताया कि जिस मामले में रिश्वत की मांग की गई थी, उसी प्रकरण में वर्ष 2025 में मझौली थाने के तत्कालीन एसआई कमलेश त्रिपाठी भी लोकायुक्त द्वारा ट्रैप किए गए थे। मामला न्यायालय पहुंचने के बाद अभियोजन अधिकारी द्वारा भी रिश्वत की मांग की गई, जिसके बाद उन्होंने दोबारा लोकायुक्त से शिकायत की। रीवा लोकायुक्त के टीआई एसएस मरावी ने बताया कि शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद सोमवार को जिला न्यायालय परिसर में ट्रैप कार्रवाई की गई। आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 
खुले मैदान मे लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई
आरोपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जींद: बकाया राशि दिलवाने को लेकर जींद में एकत्रित हुए पीडब्ल्यूडी विभाग ठेकेदार

13 Jul 2026

फिरोजपुर में सर्कुलर रोड की मरम्मत शुरू, विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने किया शुभारंभ

देवाल में दो दिन से कुनारबैंड- घेस- हिमनी- बलाण मोटर मार्ग बंद होने से इस क्षेत्र के चार ग्राम पंचायत का संपर्क कटा है।

13 Jul 2026

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने किया नामांकन

13 Jul 2026

कानपुर हादसे में तीन की मौत, नौ लोग घायल, जिलाधिकारी घायलों का हाल जानने हैलट पहुंचे

13 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: आंचलिक विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम

13 Jul 2026

मेरठ छात्रा हत्याकांड: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को काशी टोल प्लाजा पर रोका, कार्यकर्ताओं का हंगामा

13 Jul 2026
विज्ञापन

सोनांचल में पौधों की निकली बरात, राज्यमंत्री व ग्रामीण बने बराती, लगाए गए 1.67 करोड़ पौधे; VIDEO

13 Jul 2026

भदोही में करंट लगने से बुजुर्ग की माैत से मातम, VIDEO

13 Jul 2026

मेरठ: यूजीसी बिल के विरोध में तलवार लेकर कमिश्नरी पहुंची महिला, पुलिस ने शांत कर हथियार लिया कब्जे में

13 Jul 2026

जालंधर में ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौके पर मौत

13 Jul 2026

Meerut : बिजली बंबा बाईपास पर रजवाहे में गिरा स्क्रैप से भरा ट्रक, कई किलोमीटर लंबा जाम

13 Jul 2026

Meerut: मोहकमपुर औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव, कई कॉलोनियों का आवागमन प्रभावित

13 Jul 2026

मेरठ: माहेश्वरी युवा संगठन ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, कई स्थानों पर लगाए पौधे

13 Jul 2026

जींद: पीएम के गुजरने वाला रोड 17 जुलाई सुबह आठ बजे तक रहेगा खुला

13 Jul 2026

फरीदाबाद में फुटबॉल का जलवा: एनआईटी-5 खेल नर्सरी ने सेक्टर 12 खेलो इंडिया को 3-0 से हराया

13 Jul 2026

फरीदाबाद: कराटे प्रतियोगिता में एसएचओ सुमेर सिंह ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

13 Jul 2026

तेज रफ्तार बाइक गड्ढे में गिरी, युवक गंभीर घायल; VIDEO

13 Jul 2026

40 लोगों ने सुदर्शन योग से खुश रहने का तरीका सीखा, VIDEO

13 Jul 2026

जिले के 12 विद्यालयों के रास्ते ही नहीं, स्कूल जाने से पहले 'इम्तिहान' देते हैं 500 से ज्यादा मासूम; VIDEO

13 Jul 2026

Video: अयोध्या में ट्रस्टी महंत दिनेन्द्र दास ने यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

13 Jul 2026

Video: राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में एफआईआर दर्ज होने के बाद अधिवक्ताओं की बैठक

13 Jul 2026

चंडीगढ़ में किसानों की बाइक रैली

अमृतसर के सिविल अस्पताल में कैंसर केयर यूनिट तैयार, जल्द शुरू होगी सुविधा

13 Jul 2026

दुर्गियाना मंदिर कमेटी के महासचिव अरुण खन्ना ने सतलुज फिल्म पर दी प्रतिक्रिया

13 Jul 2026

लोधा क्षेत्र में मोटरसाइकिल की साइड को लेकर विवाद, चाकूबाजी

13 Jul 2026

Datia News: सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में कथित तोड़फोड़ का CCTV वायरल, पुलिस पर उठे सवाल; क्या है सच?

13 Jul 2026

अलीगढ़ में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने वाला उपनिरीक्षक लाइन हाजिर

13 Jul 2026

रसलगंज में स्कूटी टक्कर के बाद मारपीट, दो हिरासत में

13 Jul 2026

तमंचा लहराने के आरोप में जेल पहुंचे ओलंपियन शिवपाल सिंह, VIDEO

13 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed