फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia By-Election CM Mohan Yadav Slams Congress During Datia Campaign

Datia By Election: UCC पर कांग्रेस की चुप्पी को लेकर सीएम का निशाना, रामचंद्र एक शादी करेगा तो दूसरा चार क्यों

Mon, 13 Jul 2026 04:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 Jul 2026 04:54 PM IST
सार

दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल और नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। सीएम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए समान नागरिक संहिता, विकास और भाजपा की कार्यकर्ता-आधारित राजनीति का उल्लेख किया तथा दतिया में भाजपा की जीत का दावा किया।

विज्ञापन
Datia By-Election CM Mohan Yadav Slams Congress During Datia Campaign
दतिया में सभा को संबोधित करते सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता 'यूसीसी' लागू करने को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये मुस्लिम, ये ईसाई.. अलग-अलग कानून क्यों होना चाहिए। अगर रामचंद्र एक शादी करेगा तो दूसरा चार क्यों करना चाहिए। एक समान कानून की बात होगी। 
विज्ञापन


सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेसी इससे मुंह छिपा रहे हैं। बाकी सारी बात कर रहे हैं, लेकिन कॉमन सिविल कोड पर बोलने को तैयार नहीं। आपकी 55 साल सरकार रही, क्या तीर मार लिया। कोई तीर नहीं मारा। उन्होंने कहा आज का यह अभियान विजय अभियान है। हमारी पार्टी के लिए यह चुनाव राजा और रंक का है। कांग्रेस और उसकी मानसिकता जमीन पर टिकने वाली नहीं होती। उन्हें जमीन का होश नहीं और सारा आसमान खरीदने की बात करते हैं। 
विज्ञापन


देश के 80 फीसदी हिस्से से कांग्रेस लापता
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। देश के 80 फीसदी हिस्से से कांग्रेस लापता हो चुकी है। भाजपा के आगे कांग्रेस का अता-पता नहीं लगता। लेकिन, रस्सी जल गई पर बल नहीं गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मंच पर क्यों रोने लगे नरोत्तम?: दतिया से भाजपा प्रत्याशी के लिए दिया भाषण, आंसू निकले तो सीएम ने बंधाया ढांढस

अवधेश नायक कहीं के नहीं रहे
सीएम ने कहा कि अवधेश नायक हमारी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में गए। कांग्रेस ने उनको क्या-क्या सपने दिखाए। लेकिन अवधेशजी वहीं के वहीं। वो कभी महाराजा को ले आए तो कभी कहते भारती परिवार से कोई आएगा। अब अवधेश नायकजी भी कहीं के नहीं रहे, भारती परिवार भी कहीं का नहीं रहा। इनका जो तरीका है जो सबके सामने है। किसी बड़े आदमी से रिश्तेदारी हो तो कांग्रेस में टिकट मिल जाता है। ये कांग्रेस को मुबारक। हमारी पार्टी अपने कार्यकर्ता को लेकर चलती है। सीएम यादव ने कहा कि दतिया का चुनाव भारतीय जनता पार्टी ही जीतेगी। हम सब मिलकर दतिया को जिताएंगे। हमारी पार्टी राजा-महाराजा की पार्टी नहीं है। यह सनातन संस्कृति की पार्टी है। हम सब मिलकर यहां विजय हासिल करेंगे। दुश्मन चालाक है, वह आंख में धूल झोंकने की कोशिश करेगा, लेकिन हम ये होने नहीं देंगे।

कांग्रेस के लोगोंं को शर्म नहीं आती
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो नाटक कांग्रेस के बडे नेता के नाना ने किया, नानी ने किया, माता-पिता ने किया, वही नाटक ये बड़े नेता करते हैं। केवल जनता को छलती है। कांग्रेस 1956 में पहली बार राज्य की सत्ता में आई। तब से लेकर साल 2002-03 तक प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रुपये साल थी। बीजेपी के शासनकाल में दतिया कहां से कहां पहुंच गया। यहां हुआ विकास भाजपा की ही देन है। कांग्रेस के शासनकाल में पहले डाकू और फिर नक्सली खून की नदियां बहाते थे। इस पर भी कांग्रेस के लोगों को शर्म नहीं आती थी। कांग्रेस केवल वोट बैंक की राजनीति करती है, उसे जनता से कोई मतलब नहीं। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाल सलाम को भी आखिरी सलाम कह दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सारे क्षेत्रों में विकास हो रहा है। उनके नेतृत्व में आज प्रति व्यक्ति आय 159 हजार आय हो गई है। पहले रात को बिजली नहीं मिलती थी, आज दिन में बिजली मिल रही है।


ये भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव में घनश्याम सिंह ने भरा नामांकन, दिग्विजय के 'चल हट' बयान पर गरमाई सियासत

दतिया में 30 जुलाई को वोट डाले जाएंगे
बता दें, दतिया में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा था। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व के साथ प्रदेश नेतृत्व के सक्रिय होने के बाद डैमेज कंट्रोल किया गया। दतिया में 30 जुलाई को वोट डाले जाएंगे और तीन अगस्त को मतगणना होगी।

क्यों हो रहे दतिया में चुनाव
दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद रिक्त हुई थी। एक आपराधिक मामले में अदालत ने उन्हें तीन वर्ष से अधिक की सजा सुनाई थी। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के तहत दो वर्ष या उससे अधिक की सजा होने पर सांसद या विधायक की सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाती है। इसी आधार पर मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता समाप्त करने की अधिसूचना जारी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed