दतिया उपचुनाव: 'नरोत्तम का टिकट कटने की खुशी, रामलला की मूल प्रतिमा कहां है?', दिग्विजय सिंह ने उठाया सवाल
दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच कांग्रेस ने भाजपा पर हमले तेज कर दिए हैं। नामांकन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर टिप्पणी करते हुए राम मंदिर और रामलला की मूल प्रतिमा को लेकर भी सवाल उठाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का सियासी समर जारी है। कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। वहीं, भाजपा के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने जुबानी हमला भी तेज कर दिया है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने नरोत्तम मिश्रा और राम मंदिर के चंदा चोरी व रामलला की मूल प्रतिमा को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
दिग्विजय सिंह ने कहा है कि हमें खुशी है कि अत्याचारी, अन्यायी और रावण जैसी प्रवृत्ति वाले नरोत्तम मिश्रा का टिकट भाजपा ने हमारे हमलों के कारण काट दिया। जहां तक उस व्यक्ति की बात है जिसे टिकट दिया गया है, मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि 'विधायक खरीद-फरोख्त' प्रकरण में नरोत्तम मिश्रा के साथ उनके वित्तीय लेन-देन का नाम सामने आया था। इसी वजह से उन पर आर्थिक अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।
ये भी पढ़ें- मुरैना सड़क हादसा: पत्थरों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन की मौत; मासूम बच्ची समेत पांच घायल
अब वह रामलला की मूल प्रतिमा कहां है?
दिग्विजय ने आगे कहा कि आज सबसे बड़ा मुद्दा हमारी आस्था पर हुआ आघात है। अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर बने राम मंदिर को लेकर यह सवाल है कि रामलला की वह मूल प्रतिमा आखिर कहां है, जिसने मंदिर को उसकी पहचान दी थी। इस मुद्दे के लिए निर्मोही अखाड़ा डेढ़ सौ साल से अधिक समय तक संघर्ष करता रहा और गोरखनाथ ट्रस्ट के महंत भी लगभग एक सदी तक इसके लिए लड़ते रहे हैं। अब वह रामलला की मूल प्रतिमा कहां है?
