{"_id":"6a54bb1fc31ca3fb8605aa2c","slug":"datia-by-election-narottam-mishra-breaks-down-during-nomination-rally-cm-and-bjp-chief-comfort-him-2026-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंच पर क्यों रोने लगे नरोत्तम?: दतिया से भाजपा प्रत्याशी के लिए दिया भाषण, आंसू निकले तो सीएम ने बंधाया ढांढस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच पर क्यों रोने लगे नरोत्तम?: दतिया से भाजपा प्रत्याशी के लिए दिया भाषण, आंसू निकले तो सीएम ने बंधाया ढांढस
Mon, 13 Jul 2026 03:47 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 13 Jul 2026 03:47 PM IST
सार
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने दतिया उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मौजूद रहे। हैरान करने वाली बात ये रही कि मंच पर नरोत्तम मिश्रा रुआंसे हो गए।
विज्ञापन
दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का नामांकन दाखिल हो गया। सोमवार को भाजपा के दिग्गजों की मौजूदगी में ये नामांकन भरा गया है। मंच पर उस वक्त हर किसी की नजर नरोत्तम मिश्रा पर टिक गई, जब वे भावुक हो गए और रोने लगे। पास बैठे सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें संभाला।
विज्ञापन
बता दें कि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने दतिया उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मौजूद रहे। आशुतोष तिवारी के नामांकन के बाद दतिया के किला चौक पर भाजपा की सभा आयोजित की गई। इसमें सभी शीर्ष नेता मौजूद रहे। सभा में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा की जीत दतिया से पक्की है। वहीं पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा में फूट की बात कही है, लेकिन इस मौके पर हम सब एक साथ हैं। सभी कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव जीता जाएगा। उन्होंने कहा कि राजा और रंक में फर्क होता है। कांग्रेस के प्रत्याशी राजा हैं और दूसरी तरफ हम लोग हैं जो बचपन से राष्ट्र की सेवा के लिए घर से निकले हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वे दतिया के एक-एक दरवाजे पर अपनी शीश नवाएंगे और भाजपा प्रत्याशी को जिताएंगे। इतना कहकर नरोत्तम मिश्रा का गला भर आया। उनका चेहरा रुआंसा सा हो गया।
विज्ञापन
सभा के बाद सीएम मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि प्रदेश अध्यक्ष, नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में नामांकन दाखिल किया गया है। हम भारी बहुमत से जीतेंगे।
ये भी पढ़ें- Datia By Election: दतिया उपचुनाव में घनश्याम सिंह ने भरा नामांकन, दिग्विजय के 'चल हट' बयान पर गरमाई सियासत
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पर्चा दाखिल किया।
- फोटो : अमर उजाला
दतिया में 30 जुलाई को वोट डाले जाएंगे
बता दें, दतिया उपचुनाव में भाजपा ने आशुतोष तिवारी को को प्रत्याशी बनाया है। पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा था। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व के साथ प्रदेश नेतृत्व के सक्रिय होने के बाद डैमेज कंट्रोल किया गया। दतिया में 30 जुलाई को वोट डाले जाएंगे और तीन अगस्त को मतगणना होगी।
नरोत्तम का टिकट कटते ही मचा था बवाल
गौरतलब है कि 10 जुलाई को दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के नाम की घोषणा होते ही जिला रणक्षेत्र में बदल गया था। पार्टी द्वारा आशुतोष तिवारी के नाम पर मुहर लगाते ही पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने हाईवे पर मोर्चा खोल दिया था। करीब 12 घंटे तक चले इस हंगामे में पुलिस और प्रशासन को आंसू गैस चलानी पड़ी थी। 11 जुलाई सुबह भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जाम समाप्त कराने का प्रयास किया था। प्रशासन के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने हटने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तनाव भी बढ़ गया था।हालांकि, भोपाल में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ हुई बैठक के बाद मामले को नियंत्रित किया गया। खुद नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति की अपील की थी। उपद्रव पर कहा था कि कार्यकर्ता और समर्थक पार्टी फोरम के हिसाब से अपनी बात रखें।