बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Dilapidated wall collapses on people sheltering from heavy rain; two dead, two critically injured.

Sidhi News: तेज बारिश से बचने के लिए खड़े लोगों पर गिरी जर्जर दीवार, दो की मौत, दो गंभीर घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 08:02 PM IST
Dilapidated wall collapses on people sheltering from heavy rain; two dead, two critically injured.

सीधी जिले के रामपुर नैकिन न्यायालय परिसर में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बारिश से बचने के लिए न्यायालय परिसर में बने एक भवन की छांव में खड़े लोगों पर अचानक जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 4 बजे विभिन्न न्यायिक कार्यों के सिलसिले में बड़ी संख्या में लोग रामपुर नैकिन न्यायालय पहुंचे हुए थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए कुछ लोग न्यायालय परिसर में बने भवन की आड़ में खड़े हो गए। तभी अचानक भवन की दीवार भरभराकर गिर पड़ी और उसकी चपेट में चार लोग आ गए।

हादसे में सुखसेन केवट की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि वह अपने बेटे राजेश केवट के साथ न्यायालय आया था। हादसे में राजेश केवट गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका उपचार जारी है। दूसरे मृतक की पहचान राम सजीवन साहू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राम सजीवन साहू अपने बड़े भाई सजाही साहू के साथ न्यायालय आया था। हादसे में राम सजीवन साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके भाई सजाही साहू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- भोपाल में 27% ओबीसी आरक्षण को लेकर विधानसभा घेराव, रंगमहल चौराहे पर पुलिस ने रोका, वाटर कैनन चलाई

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम रामपुर नैकिन, तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया। मलबा हटाने के लिए स्थानीय लोगों की भी मदद ली गई। प्रारंभिक आशंका के चलते यह भी देखा गया कि कहीं मलबे में अन्य लोग तो नहीं दबे हैं। बचाव दल ने सावधानीपूर्वक मलबा हटाकर पूरे क्षेत्र की तलाशी ली।

प्रत्यक्षदर्शी अधिवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। उन्होंने कहा कि अचानक तेज बारिश शुरू होने पर न्यायालय परिसर में मौजूद लोग बचाव के लिए भवन की दीवार के पास खड़े हो गए थे। तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और कई लोग उसके मलबे में दब गए। उन्होंने बताया, हमारे देखते ही देखते यह हादसा हो गया। इसके बाद तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया।

प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि लगातार बारिश और भवन की जर्जर स्थिति के कारण दीवार अचानक ढह गई। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे ने न्यायालय परिसर सहित अन्य शासकीय भवनों की सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

 
न्यायालय परिसर की बिल्डिंग ढही
अस्पताल में घायलों का हाल जानते अफसर। 
 
न्यायालय परिसर की बिल्डिंग ढही
अस्पताल में घायलों का हाल जानते अफसर। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: लखनऊ में प्रशिक्षण पूरा कर जेल अधिकारियों ने दी सलामी

20 Jul 2026

Video: अयोध्या में आप कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

20 Jul 2026

Khaneri Hospital Crisis: खनेरी अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर भाजपा का प्रदर्शन, ट्रामा सेंटर और जांच सुविधाएं बहाल करने की मांग

20 Jul 2026

Street Vendors Protest: शिमला में रेहड़ी-फड़ी कारोबारियों की महापौर से गुहार, बोले- उजाड़ना बंद करे नगर निगम

20 Jul 2026

सोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा

20 Jul 2026
विज्ञापन

प्रयागराज शहर में दोपहर डेढ़ बजे से झमाझम बारिश शुरू, उमस से मिली राहत

20 Jul 2026

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक को नहीं का स्वास्थ्य स्थिर

20 Jul 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद सेक्टर 81 स्थित शिव नादर स्कूल में खेले जा रहे स्कूल गेम्स

20 Jul 2026

Video: नोएडा गेट पर भी वाहनों को रोका जा रहा

20 Jul 2026

सीजेपी का जंतर मंतर से संसद मार्च शुरू हुआ

20 Jul 2026

कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के चलते पटेल चौंक पर जाम

20 Jul 2026

संसद मार्च में बढ़ा तनाव: प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, पुलिस ने मोर्चा संभाला

20 Jul 2026

कानपुर: खूंटा गाड़ने के विवाद में युवक पर हमला, सिर फोड़ा

20 Jul 2026

कानपुर: मानसूनी बारिश से पक्षियों को राहत, फुहारों में भीगते और चहचहाते आए नजर

20 Jul 2026

कानपुर: समिति परिसर में जलभराव, किसानों को उठानी पड़ी परेशानी

20 Jul 2026

अशोक सम्राट नगर से निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

20 Jul 2026

सिख समाज को एकजुट होकर रहना चाहिए : परविंदर सिंह

20 Jul 2026

60 करोड़ मतदाताओं का एसआईआर कार्य पूरा: ज्ञानेश कुमार

20 Jul 2026

गंज बाजार जैन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में जैन मुनि ने दिए प्रवचन

20 Jul 2026

युवक की तलाश में एनडीआरएफ और पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

20 Jul 2026

रामगंगा नदी में नहाने गया युवक डूबा

20 Jul 2026

कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई से छोटे संचालकों में नाराजगी

20 Jul 2026

झाड़-झंखाड़ से पटी आधा दर्जन माइनरें, किसानों के खेतों तक नहीं पहुंच रहा सिंचाई का पानी; VIDEO

20 Jul 2026

जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे' के नारों से गूंजा धरना स्थल; VIDEO

20 Jul 2026

ओलंपियन शिवपाल सिंह केस में एएसपी का बयान, सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर हुई गिरफ्तारी; VIDEO

20 Jul 2026

10 वर्षों से सड़क- नाली जर्जर, दलित बस्ती के लोगों ने किया प्रदर्शन; VIDEO

20 Jul 2026

प्रशासन नहीं जागा तो ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी, चंदा जुटाकर खुद बनाई सड़क; VIDEO

20 Jul 2026

बादलों की कम हुई मेहरबानी, 175 नहरों में टेल तक नहीं पहुंचा पानी; VIDEO

20 Jul 2026

पेपर लीक, बेरोजगारी पर सड़क पर उतरी सीपीआई; VIDEO

20 Jul 2026

लखनऊ: समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक और सोनम वांगचुक के समर्थन में किया हंगामा, हुई गिरफ्तारी

20 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed