{"_id":"6a5de30442c5ef7f680963d4","slug":"video-khaneri-hospital-health-facilities-bjp-protest-trauma-center-rampur-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khaneri Hospital Crisis: खनेरी अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर भाजपा का प्रदर्शन, ट्रामा सेंटर और जांच सुविधाएं बहाल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khaneri Hospital Crisis: खनेरी अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर भाजपा का प्रदर्शन, ट्रामा सेंटर और जांच सुविधाएं बहाल करने की मांग
Ankesh Dogra
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:27 PM IST
Link Copied
चार जिलों के मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में सुविधाओं की कमी को लेकर भाजपा ने सोमवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाई।
भाजपा नेता कौल सिंह नेगी की अगुवाई में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में बंद पड़े ट्रामा सेंटर को शुरू करने, खराब पड़ी एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनों को जल्द स्थापित करने सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि खनेरी अस्पताल चार जिलों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है, लेकिन यहां मरीजों को जरूरी जांच सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कौल सिंह नेगी ने कहा कि खनेरी अस्पताल में रोजाना करीब एक हजार मरीजों की ओपीडी रहती है। इसके बावजूद यहां लंबे समय से एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रभावित हैं।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में ट्रामा सेंटर का उद्घाटन हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक न तो पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध करवाया गया है और न ही जरूरी उपकरण लगाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रामा सेंटर केवल उद्घाटन तक सीमित होकर रह गया है।
कौल सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री से अपील की कि प्रदेश को नंबर वन बनाने के दावों से पहले अस्पतालों में मरीजों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं किया गया तो भाजपा आम जनता को साथ लेकर आंदोलन करेगी। जरूरत पड़ने पर सरकार और प्रशासन के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने "उद्घाटन नहीं, संचालन चाहिए; ट्रामा सेंटर बहाल होना चाहिए" जैसे नारे भी लगाए।
प्रदर्शन में भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा, जिला परिषद सदस्य रानू खूंद, पार्षद नीतिका गुप्ता, पूर्व पार्षद सुषमा मखैक, केवल राम बुशैहरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।