{"_id":"6adb249da3103078d403d8e6","slug":"video-sarahan-dussehra-star-night-kuldeep-sharma-birbal-musafir-ramna-bharti-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: सराहन दशहरा की स्टार नाइट में कुलदीप शर्मा, बीरबल मुसाफिर और रमना भारती ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: सराहन दशहरा की स्टार नाइट में कुलदीप शर्मा, बीरबल मुसाफिर और रमना भारती ने बांधा समां
Ankesh Dogra
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:43 PM IST
Link Copied
जिला स्तरीय सराहन दशहरा मेले की स्टार नाइट हिमाचली लोकगीतों के नाम रही। हिमाचली लोकगायक कुलदीप शर्मा, बीरबल मुसाफिर और रमना भारती की प्रस्तुतियों पर दर्शक खूब झूमे। सराहन पंचायत के सौजन्य से आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में लोकगीतों ने समां बांध दिया और दर्शकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम में राजमाता एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पंचायत प्रधान सोहन पांटू ने मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया।
स्टार नाइट के दौरान मिस शोणितपुर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की कई युवतियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कशिश नेगी को विजेता चुना गया। वहीं, प्रियंका नेगी फर्स्ट रनरअप और मुस्कान सेकंड रनरअप रहीं।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सौंदर्य प्रतियोगिता ने स्टार नाइट को खास बना दिया। लोकगायकों के गीतों और प्रतिभागियों के प्रदर्शन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।