सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2019 : इन पांच उपायों से प्रसन्न होंगी देवी मां, भर देंगी सुख-संपत्ति का भंडार

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Madhukar Mishra Updated Fri, 05 Apr 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
chaitra navratri puja tips for blessing devi durga
Chaitra Navratri 2019

शक्ति की उपासना का महापर्व है नवरात्रि। नवरात्रि की साधना से प्रसन्न होकर माता अपने साधकों पर पूरे वर्ष कृपा बरसाती हैं। चैत्र नवरात्रि में माता को प्रसन्न करने के लिए शास्त्रों में कई उपाय बताए गए हैं, जिसे भक्ति-भाव से करने पर अच्छे फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं देवी जगदंबा को प्रसन्न करने के पांच महाउपाय — 



नवरात्रि के 9 दिनों में कलश स्थापना और अखंड ज्योति के साथ देवी दुर्गा की करवाएं विशेष पूजा।
 

Trending Videos
chaitra navratri puja tips for blessing devi durga
Chaitra Navratri 2019 - फोटो : ककक

शक्ति की साधना से प्रसन्न होकर माता अपने साधक को त्रिबिध तापों ( दैहिक, दैविक और भौतिक ) से मुक्त करती है। उसे सुख-संपत्ति और आरोग्य का आशीर्वाद देती हैं। चैत्र नवरात्रि में देवी दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा में लाल रंग के पुष्प का विशेष रूप से प्रयोग करना चाहिए, लेकिन यदि आप माता को शीघ्र अति शीघ्र प्रसन्न करना चाहते हैं तो तो नवरात्रि के नौ दिनों में किसी भी एक दिन कमल का फूल जरूर चढ़ाएं। धन की देवी मां लक्ष्मी को कमल का फूल अत्यंत प्रिय होता है और इस पुष्प से पूजा करने पर धन—संपदा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 




 

विज्ञापन
विज्ञापन
chaitra navratri puja tips for blessing devi durga
navratri puja 2018

शक्ति की साधना करते समय कई बार हम इतने लीन हो जाते हैं कि हमें पूजा के तमाम नियमों का ख्याल ही नहीं रहता है। इसी तरह कई बार हमें पूजा की विधि का भी ज्ञान नहीं होता है। इस समस्या का भी निदान हमारे धर्मशास्त्रों में दिया हुआ है। दुर्गा सप्तशती जिसका पाठ हम नवरात्रि में करते हैं, उसमें क्षमा प्रार्थना का प्रावधान है। कहने का तात्पर्य यह है कि यदि पूजा के दौरान कोई भूल-चूक हो जाए तो आप दुर्गा सप्तशती के अंत में क्षमा प्रार्थना पढ़ कर देवी से माफी मांग लेते हैं और आपकी पूजा पूरी हो जाती है। हालांकि हमारी कोशिश होनी चाहिए कि जब कभी भी मां भगवती की पूजा करें, तो न केवल सच्चे मन से करें बल्कि सही तरीके से करें।

नवरात्रि के 9 दिनों में कलश स्थापना और अखंड ज्योति के साथ देवी दुर्गा की करवाएं विशेष पूजा।
 

chaitra navratri puja tips for blessing devi durga
Chaitra Navratri 2019

घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए नवरात्रि के दिनों में घर के मुख्य दरवाजे पर स्वस्तिक का निशान बनाना न भूलें। साथ ही गणपति की पूजा भी विधि-विधान से करें। इससे कार्य में आने वाली तमाम तरह की बाधाएं दूर होती हैं।

विज्ञापन
chaitra navratri puja tips for blessing devi durga
Chaitra Navratri 2019

नवरात्रि पर कमल के फूल पर बैठी हुईं माता लक्ष्मी की तस्वीर की पूजा करना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से मां दुर्गा के साथ आपको लक्ष्मीजी की भी कृपा मिलेगी।

नवरात्रि के 9 दिनों में कलश स्थापना और अखंड ज्योति के साथ देवी दुर्गा की करवाएं विशेष पूजा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed