सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Happy Holi 2026 Wishes Holi ki Shubhkamnaye Importance of Colours And Significance In Astrology

Happy Holi 2026: गुलाल की खुशबू और रंगों की बौछार का पर्व होली, जानिए ज्योतिष में हर एक रंग का महत्व

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Wed, 04 Mar 2026 05:05 AM IST
विज्ञापन
सार

Happy Holi 2026: 4 मार्च 2026 को देशभर में होली मनाई जा रही है। होली का त्योहार रंगों से सराबोर होने के पर्व है। यह पर्व धार्मिक, सांस्कृतिक और ज्योतिषीय द्दष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। होली पर  लोग एक दूसरे को रंग लगाकर रंगों का पर्व होली बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाते हैं। आइए जानते हैं हर एक रंग का क्या होता है महत्व।
 

Happy Holi 2026 Wishes Holi ki Shubhkamnaye Importance of Colours And Significance In Astrology
Happy Holi Wishes 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Happy Holi 2026: फाल्गुन पूर्णिमा की रात्रि में होलिका दहन के माध्यम से असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देने के बाद अगले दिन धुलंडी का पर्व मनाया जाता है। धुलंडी केवल रंगों की मस्ती का दिन नहीं, बल्कि मन के विकारों को त्यागकर प्रेम, उल्लास और समरसता अपनाने का अवसर है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन प्राकृतिक रंगों से होली खेलना जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। रंग केवल बाहरी आभा नहीं, बल्कि आंतरिक भावों के भी प्रतीक हैं। ज्योतिष, आध्यात्म और प्रकृति तीनों के संगम से  धुलंडी का पर्व हमारे जीवन को रंगमय और संतुलित बनाता है।
Trending Videos


लाल रंग का महत्व
लाल रंग साहस, शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह मंगल ग्रह का रंग माना जाता है, जो पराक्रम और भूमि से जुड़े कार्यों का कारक है। भूमि, भवन, सेना, पुलिस या खेलकूद से जुड़े लोगों को लाल रंग से होली खेलना लाभकारी माना जाता है। इससे स्वास्थ्य और यश में वृद्धि की भावना प्रबल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीला रंग का प्रभाव
पीला रंग ज्ञान, सौंदर्य और आध्यात्मिक तेज का प्रतीक है। इसे देव गुरु बृहस्पति से जोड़ा जाता है। पीले वस्त्र और रंग सकारात्मकता तथा बुद्धि को जाग्रत करते हैं। सोना-चांदी, आभूषण या शिक्षा से जुड़े लोगों को पीले रंग से होली खेलना शुभ माना गया है।

Holi 2026 Upay: होली के दिन करें अपनी राशि अनुसार ये खास उपाय, हर समस्या का होगा समाधान

नारंगी रंग का संदेश
नारंगी रंग लाल और पीले का समन्वय है, जो ऊर्जा, प्रेम और ज्ञान का प्रतीक है। यह सूर्य, मंगल और बृहस्पति तीनों की संयुक्त कृपा का द्योतक माना जाता है। जो लोग जीवन में निराशा या अवसाद महसूस कर रहे हों, वे इस रंग से होली खेलें। यह आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ाने का प्रतीक है।

Holi 2026: होली के हर रंग का होता है अपना खास महत्व, जानें इस दिन क्यों खेला जाता है रंग गुलाल

नीला रंग की शांति
नीला रंग असीम आकाश और गहरे जल का प्रतीक है। यह भगवान शिव के धैर्य और करुणा का भाव दर्शाता है, जिन्होंने विष को अपने कंठ में धारण किया। जो लोग मानसिक तनाव या शारीरिक कष्ट से जूझ रहे हों, उनके लिए नीला रंग शांति और संतुलन का प्रतीक माना जाता है।

हरा रंग की समृद्धि
हरा रंग प्रकृति, प्रगति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। यह बुध ग्रह से संबंधित है, जो बुद्धि और वाणी का कारक है।  व्यापारी, शिक्षक, वकील, विद्यार्थी और लेखक हरे रंग से होली खेलें। जिन दंपतियों के संबंधों में तनाव हो, उनके लिए भी यह रंग सौहार्द बढ़ाने वाला माना गया है।

बैंगनी रंग 
बैंगनी या पर्पल रंग विलासिता, आत्मविश्वास और संतुलन का प्रतीक है। जो लोग हीनभावना से ग्रसित हों, विशेषकर पुरुष वर्ग, वे इस रंग का प्रयोग करें। यह आत्मसम्मान को जाग्रत करने का संकेत देता है। 

गुलाबी रंग
गुलाबी रंग का प्रेम गुलाबी रंग स्नेह, कोमलता और रोमांस का प्रतीक है। जो लोग अपने जीवन में प्रेम और मधुरता बढ़ाना चाहते हैं, वे गुलाबी रंग से  धुलंडी खेलें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed