Parshuram Jayanti Wishes : आज, 19 अप्रैल को देशभर में अक्षय तृतीया के साथ भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनााया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन ही भगवान परशुराम का जन्म हुआ था जिसके कारण ये चिरंचीवी हुए। धार्मिक मान्यता है कि भगवान परशुराम ने अधर्म, अत्याचार और अन्याय से पीड़ित धरती पर धर्म की पुनर्स्थापना के लिए अवतार लिया था। भगवान परशुराम का जन्म महर्षि जमदग्नि और माता रेणुका के पुत्र रूप में हुआ था। भगवान परशुराम ब्राह्मण कुल में जन्म लिया था लेकिन ये क्षत्रिय स्वभाव से युद्ध कौशल में पारंगत थे। परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर अपने मित्रों, परिवारजनों और आस पड़ोस के लोगों को परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं भेजें।
Parshuram Jayanti Wishes: परशुराम जयंती पर इन शुभकामना संदेशों से दें दोस्तों और प्रियजनों को बधाई
Parshuram Jayanti Wishes: आज परशुराम जन्मोत्सव है। हर वर्ष अक्षय तृतीया तिथि पर बड़े ही धूम-धाम के साथ इनका जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस मौके पर अपनों को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं भेजें।
शांत है तो श्रीराम है
भड़क गए तो परशुराम है
जय श्री राम
जय श्री परशुराम
परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें ये दान, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और वैभव
गुरु है वो करण के
अंतर जाने आनंत और मरण के
नमन करता सारा संसार जिसे
बने जल भी अमृत उनके चरण के
परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
ब्राह्मण बदलते हैं तो नतीजे बदल जाते हैं
सारे मंजर, सारे अंजाम बदल जाते हैं
कौन कहता है परशुराम फिर नहीं पैदा होते
पैदा तो होते है बस नाम बदल जाते हैं
परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
रावण का घमण्ड और परशुराम का पराक्रम
दोनों हमारी रगो में दौड़ते हैं
हम वो ब्राह्मण वंशज है जो की
रावण कभी झुका नहीं..और
परशुराम कभी रुका नहीं
परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
