Kashi Vishwanath : काशी जहां विराजते हैं पूरे विश्व के नाथ और देते हैं मोक्ष का वरदान
शिव के त्रिशूल पर टिकी है काशी
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार श्री काशी विश्वनाथ दो भागों में है। दाहिने भाग में शक्ति के रूप में माँ पार्वती विराजमान हैं, दूसरी ओर भगवान् शिव वाम रूप में विराजमान है। काशी अनंतकाल से बाबा विश्वनाथ के जयकारों से गूँज रही है। शिवभक्त यहां मोक्ष की कामना से आते हैं। यह भी माना गया है कि काशी नगरी शिवजी के त्रिशूल पर टिकी हुई है व जिस जगह ज्योतिर्लिंग स्थापित है, वह जगह कभी भी लोप नहीं होती। स्कन्द पुराण के अनुसार जो प्रलय में भी लय को प्राप्त नहीं होती, आकाश मंडल से देखने में ध्वज के आकार का प्रकाश पुंज दिखती है, वह काशी अविनाशी है।
जीवन में सुख - समृद्धि और सम्पन्नता के लिए इस सावन काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक। (विज्ञापन)
श्रावण में लगता है भक्तों का मेला
सावन आते ही भगवान् शिव के दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। कहा गया है-''काश्यां मरणांमुक्ति'' अर्थात् काशी में देह त्यागने से मुक्ति मिल जाती है और प्राणी दोबारा गर्भ में नहीं आता। भगवान शिव खुद यहां तारक मन्त्र देकर भक्तों को तारते हैं। इस मंदिर का प्रारम्भ में निर्माण कब हुआ, यह तो अभी तक ठीक से ज्ञात नहीं पर 3500 वर्षों का लिखित इतिहास है। इस मंदिर पर कई बार हमले किए गए, लेकिन उतनी ही बार इसका निर्माण भी किया गया।
जब औरंगज़ेब, विश्वनाथ मंदिर का विध्वंस करने पहुंचा, तो शिवलिंग को एक कुएं में छिपा दिया गया था। मंदिर के ठीक बगल में ज्ञानवापी मस्जिद है, मंदिर और मस्जिद के बीच में कुंआ आज भी मौजूद है। बार-बार के हमलों और पुनः निर्मित किये जाने के बाद मंदिर के वर्तमान स्वरुप का निर्माण 1780 में इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने करवाया एवं महाराजा रणजीत सिंह जी ने मंदिर पर स्वर्णलेप चढ़वाया था। मंदिर के गुंबद में श्रीयंत्र लगा हुआ है। यहां के लोगों में विश्वास है कि इस गुंबद की तरफ देखकर जो भी मुराद मांगी जाती है, वह बाबा विश्वनाथ की कृपा से अवश्य पूरी होती है।
जीवन में सुख - समृद्धि और सम्पन्नता के लिए इस सावन काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक। (विज्ञापन)
तंत्र-मंत्र का परम सिद्ध स्थान
मंत्र साधना के लिए भी यह प्रमुख स्थान है। गर्भगृह के चार द्वार भी तंत्र की दृष्टि से महत्वपूर्ण माने गए हैं। पहला शांति द्वार, दूसरा कला द्वार, तीसरा प्रतिष्ठा द्वार और चौथा निवृत्त द्वार। इन चारों द्वारों युक्त गर्भगृह की पांच परिक्रमा करने से भक्तों को ऊपरी बाधाओं से मुक्ति मिलती है। पूरी दुनिया में ऐसा दूसरा स्थान कहीं नहीं, जहां शिव-शक्ति एकसाथ विराजमान हों और तंत्रद्वार भी हो। भोलेनाथ का ज्योतिर्लिंग ईशान कोण में है। इसका मतलब यह परिसर विद्या, गुण और हर कला से परिपूर्ण है। गणेश, माता पार्वती व माँ अन्नपूर्णा की मूर्तियों के साथ मंदिर में अन्य शिवलिंग भी हैं। यहां पर सभी मूर्तियों का श्रृंगार इस प्रकार किया जाता है कि मूर्तियों का मुख पश्चिम की ओर रहता है।
जीवन में सुख - समृद्धि और सम्पन्नता के लिए इस सावन काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक। (विज्ञापन)
इस तरह शिव काशी में करने लगे वास
कल्पभेद के अनुसार विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के सम्बन्ध में कई कथाएं प्रचलित हैं। एक कथा के अनुसार जब भगवान शंकर पार्वती से विवाह करने के पश्चात् कैलाश पर्वत पर रहने लगे तब पार्वती जी इस बात से नाराज़ रहने लगीं। उन्होंने अपने मन की इच्छा भगवान शिव के सम्मुख रख दी। माता पार्वती की यह बात सुनकर भगवान् शिव कैलाश पर्वत को छोड़कर देवी पार्वती के साथ काशी नगरी में आकर रहने लगे। इस प्रकार भोलेनाथ काशीपुरी में आकर ज्योतिर्लिंग के रूप में सदा के लिए स्थापित हो गए। तभी से काशी नगरी में विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग ही भगवान शिव का निवास स्थान बन गया।
जीवन में सुख - समृद्धि और सम्पन्नता के लिए इस सावन काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक। (विज्ञापन)