{"_id":"69f46e04f4f91fb9780f4ded","slug":"12-member-indian-shotgun-squad-is-all-set-to-take-part-in-the-year-s-second-issf-world-cup-shotgun-stage-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISSF World Cup: दूसरे आईएसएसएफ विश्व कप में भाग लेगी भारत की 12 सदस्यीय टीम, मैराज और रायजा ढिल्लों भी शामिल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
ISSF World Cup: दूसरे आईएसएसएफ विश्व कप में भाग लेगी भारत की 12 सदस्यीय टीम, मैराज और रायजा ढिल्लों भी शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Fri, 01 May 2026 02:40 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत की 12 सदस्यीय निशानेबाजी टीम साल के दूसरे आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में भाग लेगी। यह प्रतियोगिता चार मई से कजाखस्तान के अल्माटी में होगी।
निशानेबाजी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : adobestock
विज्ञापन
विस्तार
कजाखस्तान के अल्माटी में होने वाले इस साल के दूसरे आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में भारत की 12 सदस्यीय निशानेबाजी टीम भाग लेगी। भारतीय टीम शनिवार को आयोजन स्थल पर पहुंचेगी। 10 दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 42 देशों के 284 खिलाड़ी भाग लेंगे। भारतीय टीम के आठ सदस्य भी आरपीओ (केवल रैंकिंग अंक के लिए) निशानेबाज के रूप में प्रतिस्पर्धा करने के लिए इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
चार मई को शुरू होगी प्रतियोगिता
प्रतियोगिता सोमवार (चार मई) को पुरुषों और महिलाओं के स्कीट क्वालिफायर के साथ शुरू होंगी। इस स्पर्धा के फाइनल पांच मई को होंगे। ट्रैप स्पर्धा के दो फाइनल नौ मई को, जबकि ट्रैप मिश्रित टीम का फाइनल अगले शनिवार यानी 10 मई को होगा। विश्व कप का पहला चरण मार्च में मोरक्को के तांजियर में खेला गया था। दूसरे चरण की प्रतियोगिता के पहले दिन तीन भारतीय ओलंपियन हिस्सा लेंगे। इनमें पुरुष स्कीट स्पर्धा में मैराज अहमद खान और अनंतजीत सिंह नारुका तथा महिला स्कीट स्पर्धा में रायजा ढिल्लों शामिल हैं। ये तीनों इस साल पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे। भारत को इस प्रतियोगिता में इटली, फिनलैंड, डेनमार्क, चेक गणराज्य, साइप्रस, यूनान, पेरू और कतर जैसी मजबूत टीमों के शीर्ष निशानेबाजों से मुकाबला करना होगा।
Trending Videos