सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton Australian Open PV Sindhu, Tanvi, and Aakarshi reach the second round know details

Badminton: ऑस्ट्रेलियन ओपन में भारत का शानदार अभियान, पीवी सिंधू, तन्वी और आकर्षी दूसरे राउंड में पहुंचीं

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 10 Jun 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
सार

स्टार शटलर पीवी सिंधू और युवा सनसनी तन्वी शर्मा ने दूसरे राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Badminton Australian Open PV Sindhu, Tanvi, and Aakarshi reach the second round know details
पीवी सिंधू - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन 2026 में बुधवार को स्टार शटलर पीवी सिंधू और युवा सनसनी तन्वी शर्मा ने दूसरे राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने ओलंपिक बुलेवार्ड वेन्यू पर पेरू की इनेस कैस्टिलो को सीधे गेम में 21-13, 21-11 से हराया। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट ने शुरू से ही मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा और आधे घंटे से कुछ ज्यादा समय में मुकाबला खत्म कर दिया। 


प्री-क्वार्टर फाइनल में सिंधू का मुकाबला हमवतन इशरानी बरुआ से होगा। विश्व नंबर 39 इशरानी ने चीन की हान कियानक्सी के खिलाफ 22-20, 10-21, 21-14 से जीत दर्ज करने के साथ अगले दौर में जगह बनाई है। 17 वर्षीय तन्वी शर्मा ने विश्व नंबर-11 चीनी ताइपे की चिउ पिन-चियन को 21-12, 22-20 से शिकस्त दी। अगले राउंड में उनका सामना मालविका बंसोड़ से होगा, जिन्होंने थाईलैंड की टोनरुग साएहेंग को 15-21, 21-7, 21-13 से मात दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व जूनियर चैंपियनशिप की मौजूदा सिल्वर मेडलिस्ट तन्वी के लिए यह जीत उत्साह बढ़ाने वाली है, क्योंकि इस सीजन में बीडब्ल्यूएफ सर्किट पर उनका सफर काफी मुश्किल भरा रहा है। पिछले एक साल में रैंकिंग में तेजी से ऊपर आने के बावजूद, यह युवा भारतीय खिलाड़ी 2026 में अपने पिछले आठ में से केवल दो टूर्नामेंट्स में ही पहले राउंड से आगे बढ़ पाई थी।  एक तरफ विमेंस सिंगल्स में भारतीय खिलाड़ियों का अभियान जोर पकड़ रहा था, वहीं पुरुषों की चुनौती जल्द खत्म हो गई। किरण जॉर्ज को मलेशिया के जस्टिन होह ने कड़े मुकाबले में तीन गेम में हराया, जबकि क्वालीफायर सनीथ दयानंद चीन के हू झे-आन से हार गए।
विज्ञापन


दिन की सबसे करीबी हार थारुन मन्नेपल्ली को मिली। चीनी ताइपे के विश्व नंबर-10 खिलाड़ी लिन चुन-यी के खिलाफ, भारतीय खिलाड़ी ने एक घंटे 20 मिनट तक संघर्ष किया, लेकिन पहले दौर के रोमांचक मुकाबले में 18-21, 21-13, 23-25 से हार गए। महिला एकल ड्रॉ में भारत की मौजूदगी और बढ़ी, जब तान्या हेमंत ने यूएसए की इशिका जायसवाल को 21-17, 21-18 से हराया। हालांकि, मलेशिया की वोंग लिंग चिंग से 19-21, 21-19, 20-22 से हारने के बाद आकर्षी कश्यप का सफर खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed