सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Boxing World Cup Stage 2: Nikhil, Deepak and Sneh Advance to Next Round in China

Boxing World Cup: चीन में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन, निखिल-दीपक-स्नेह अगले दौर में पहुंचे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 17 Jun 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
सार

चीन में चल रहे बॉक्सिंग वर्ल्ड कप स्टेज 2 में भारत के निखिल, दीपक और स्नेह ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई, जबकि कुछ खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा।

Boxing World Cup Stage 2: Nikhil, Deepak and Sneh Advance to Next Round in China
मुक्केबाजी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

चीन के गुइयांग शहर स्थित गुइयांग ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर जिम्नेजियम में चल रहे बॉक्सिंग वर्ल्ड कप (स्टेज 2) में भारतीय मुक्केबाजों ने तीसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। भारत के निखिल, दीपक और स्नेह ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में जगह बना ली।



निखिल, दीपक और स्नेह ने दर्ज की जीत
पुरुषों की 55 किलोग्राम कैटेगरी में निखिल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्राजील के केल्वी ट्रिंडाडे को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया। वहीं 70 किलोग्राम वर्ग में दीपक ने जापान के वर्ल्ड चैंपियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट सेवोन ओकाजावा को भी 5-0 से मात देकर बड़ा उलटफेर किया। महिला वर्ग की 65 किलोग्राम कैटेगरी में स्नेह ने दक्षिण कोरिया की सियोन सुजिन के खिलाफ कड़ा मुकाबला खेलते हुए 4-1 से जीत दर्ज की और अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ खिलाड़ियों को मिली हार
हालांकि दिन भारतीय टीम के लिए पूरी तरह सफल नहीं रहा। 80 किलोग्राम वर्ग में मालसावम्टलुआंगा को जॉर्डन के अशाईश हुसैन से 1-4 से हार मिली। वहीं 60 किलोग्राम महिला वर्ग में माही लामा को मंगोलिया की मोंखोर नामुन ने 0-5 से हराकर बाहर कर दिया। इससे पहले प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी भारतीय मुक्केबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए ज्योति, प्राची और निखिल के साथ अगले दौर में जगह बनाई थी।
विज्ञापन


चौथे दिन भारत का शेड्यूल
अब चौथे दिन भारत के दो मुक्केबाज रिंग में उतरेंगे। महिला 51 किलोग्राम वर्ग में मीनाक्षी का मुकाबला पोलैंड की नतालिया कुचेव्स्का से होगा, जबकि पुरुष 65 किलोग्राम वर्ग में अविनाश जमवाल किर्गिस्तान के मिर्जोखिद इमामनाजारोव से भिड़ेंगे। भारत के मुक्केबाजों के लगातार प्रदर्शन से देश को आगे और पदक की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

भारतीय मुक्केबाजों के परिणाम

  • निखिल (55 किग्रा) ने केल्वी ट्रिंडाडे (ब्राजील) को 5-0 से हराया
  • दीपक (70 किग्रा) ने सेवोन ओकाजावा (जापान) को 5-0 से हराया
  • स्नेह (65 किग्रा) ने सियोन सुजिन (दक्षिण कोरिया) को 4-1 से हराया
  • मालसावम्टलुआंगा (80 किग्रा) को अशाईश हुसैन (जॉर्डन) से 1-4 से हार
  • माही लामा (60 किग्रा) को मोंखोर नामुन (मंगोलिया) से 0-5 से हार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed