सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Is Ronaldo Losing the Spotlight to Messi? 'Messi' Chants Ring Out After Portugal Draw

VIDEO: क्या रोनाल्डो पर भारी पड़ रही है लियोनल से तुलना? फीके प्रदर्शन के बाद लगे 'मेसी-मेसी' के नारे, देखें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 18 Jun 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार

फीफा विश्वकप 2026 में डीआर कांगो के खिलाफ पुर्तगाल के 1-1 से ड्रॉ के दौरान और उसके बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो को निराशा का सामना करना पड़ा। मैच में गोल करने में नाकाम रहे रोनाल्डो के खिलाफ स्टेडियम में मौजूद डीआर कांगो के कुछ प्रशंसकों ने 'मेसी-मेसी' के नारे लगाए। रोनाल्डो ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और सीधे टनल की ओर बढ़ गए। विश्वकप के अपने छठे संस्करण में खेल रहे पुर्तगाली स्टार के लिए यह मुकाबला उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

Is Ronaldo Losing the Spotlight to Messi? 'Messi' Chants Ring Out After Portugal Draw
रोनाल्डो बनाम मेसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

फीफा विश्वकप 2026 में पुर्तगाल और डीआर कांगो के बीच खेला गया मुकाबला कई वजहों से चर्चा में रहा। एक तरफ डीआर कांगो ने 52 साल बाद विश्वकप में वापसी करते हुए पुर्तगाल जैसी मजबूत टीम को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया, वहीं दूसरी तरफ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का फीका प्रदर्शन भी सुर्खियों में रहा। मैच के बाद कुछ प्रशंसकों ने रोनाल्डो को चिढ़ाने के लिए 'मेसी-मेसी' के नारे लगाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मैच में नहीं चला रोनाल्डो का जादू
विश्वकप का रिकॉर्ड छठा संस्करण खेल रहे रोनाल्डो के लिए यह मुकाबला निराशाजनक रहा। पूरे मैच में उनके पास सिर्फ 25 बार गेंद आई और वह एक भी शॉट लक्ष्य पर नहीं लगा सके। पुर्तगाल को छठे मिनट में जोआओ नेवेस ने बढ़त दिला दी थी। पेड्रो नेटो के क्रॉस पर नेवेस ने शानदार हेडर लगाकर टीम को आगे कर दिया। हालांकि पहले हाफ के अतिरिक्त समय में योआने विस्सा ने आर्थर मासुआकु के क्रॉस पर हेडर से गोल दागकर डीआर कांगो को बराबरी दिला दी। यह विश्वकप इतिहास में डीआर कांगो का पहला गोल भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Is Ronaldo Losing the Spotlight to Messi? 'Messi' Chants Ring Out After Portugal Draw
रोनाल्डो - फोटो : PTI
मैच के बाद लगे 'मेसी-मेसी' के नारे
मुकाबले के समाप्त होने के बाद स्टेडियम में मौजूद डीआर कांगो के कुछ समर्थकों ने रोनाल्डो को देखकर मेसी-मेसी के नारे लगाने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह साफ सुनाई देता है। हालांकि रोनाल्डो ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वह शांत भाव से मैदान से बाहर निकले और टनल की ओर बढ़ गए। यह घटना ऐसे समय हुई जब एक दिन पहले लियोनेल मेसी ने विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लगाई थी, जबकि रोनाल्डो गोल करने में नाकाम रहे।
 
 
विज्ञापन

इतिहास रचने का मौका चूक गए रोनाल्डो
इस मुकाबले में रोनाल्डो के पास इतिहास रचने का मौका था। वह अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के साथ छह विश्वकप खेलने वाले दुनिया के केवल दूसरे खिलाड़ी बने। अगर वह डीआर कांगो के खिलाफ गोल कर लेते तो छह अलग-अलग विश्वकप में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन जाते। हालांकि 68वें और 73वें मिनट में उनके दोनों प्रयास निशाने से बाहर चले गए। दोनों मौकों पर रोनाल्डो निराश नजर आए। मेसी ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा कर लिखा, ' शुरुआत नहीं जो हम चाहते थे, लेकिन अभी सब कुछ खत्म नहीं हुआ है। आगे बढ़ो और अगले खेल पर ध्यान केंद्रित करो।'

Is Ronaldo Losing the Spotlight to Messi? 'Messi' Chants Ring Out After Portugal Draw
रोनाल्डो - फोटो : PTI
डीआर कांगो ने रचा इतिहास
डीआर कांगो के लिए यह मुकाबला बेहद खास रहा। टीम 52 साल बाद विश्वकप में खेल रही थी। इससे पहले उसने 1974 में, जब देश का नाम जायरे था, विश्वकप में हिस्सा लिया था। तब टीम अपने तीनों मुकाबले हार गई थी और एक भी गोल नहीं कर सकी थी। ऐसे में पुर्तगाल जैसी मजबूत टीम के खिलाफ ड्रॉ और विश्वकप इतिहास का पहला गोल डीआर कांगो के लिए यादगार उपलब्धि बन गया।

पुर्तगाल को करना होगा बेहतर प्रदर्शन
पुर्तगाल को मुकाबले में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन टीम अपने अवसरों का फायदा नहीं उठा सकी। ब्रूनो फर्नांडिस ने भी अंतिम मिनटों में एक अच्छा मौका गंवा दिया। अब अगले मुकाबलों में पुर्तगाल और रोनाल्डो दोनों पर बेहतर प्रदर्शन का दबाव रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed