सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Is Ronaldo Hurting Portugal in His Quest to Score? Thierry Henry Raises Tough Questions FIFA World Cup 2026

FIFA World Cup: क्या गोल की जिद में टीम को नुकसान पहुंचा रहे रोनाल्डो? इस विश्व विजेता खिलाड़ी ने उठाए सवाल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 18 Jun 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार

फीफा विश्वकप 2026 में डीआर कांगो के खिलाफ पुर्तगाल के 1-1 के ड्रॉ के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो की आलोचना शुरू हो गई है। फ्रांस को 1998 विश्वकप जिताने वाले दिग्गज स्ट्राइकर थिएरी हेनरी ने रोनाल्डो के खेल पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें खुद गोल करने के बजाय टीम के लिए मौके बनाने पर ध्यान देना चाहिए। हेनरी के मुताबिक रोनाल्डो की एक गलती के कारण ब्रूनो फर्नांडिस के पास आसान गोल करने का मौका नहीं बन सका। विश्वकप के अपने छठे संस्करण में खेल रहे रोनाल्डो पहले मैच में गोल करने में नाकाम रहे।

Is Ronaldo Hurting Portugal in His Quest to Score? Thierry Henry Raises Tough Questions FIFA World Cup 2026
रोनाल्डो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो का फीफा विश्वकप 2026 का पहला मैच उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। डीआर कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ हुए मुकाबले में 41 वर्षीय स्टार खिलाड़ी गोल नहीं कर सके और अब उनके प्रदर्शन पर सवाल उठने लगे हैं। फ्रांस के विश्वकप विजेता दिग्गज थिएरी हेनरी ने तो यहां तक कह दिया कि रोनाल्डो की सोच टीम की जरूरत से ज्यादा व्यक्तिगत उपलब्धि पर केंद्रित नजर आई।

हेनरी ने रोनाल्डो की मूवमेंट पर उठाए सवाल
मैच के बाद फॉक्स स्पोर्ट्स पर विश्लेषण करते हुए हेनरी ने एक खास घटना का जिक्र किया। दूसरे हाफ में ब्रूनो फर्नांडिस के पास गोल करने का अच्छा मौका बन सकता था, लेकिन रोनाल्डो की रनिंग लाइन उसी दिशा में आ गई। हेनरी ने कहा, 'टीम को गोल की जरूरत है, सिर्फ आपको गोल करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि वह खुद गोल करना चाहते थे, इसलिए ब्रूनो फर्नांडिस के रास्ते में आ गए।' उनके अनुसार यदि रोनाल्डो छह गज के बॉक्स की ओर दौड़ लगाते तो डिफेंडर उनके पीछे जाता और ब्रूनो फर्नांडिस के लिए आसान मौका बन सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Is Ronaldo Hurting Portugal in His Quest to Score? Thierry Henry Raises Tough Questions FIFA World Cup 2026
थिएरी हेनरी - फोटो : ANI
'ब्रूनो के लिए आसान गोल बन सकता था'
हेनरी ने विस्तार से समझाते हुए कहा, 'अगर वह छह गज के बॉक्स की ओर जाते तो डिफेंडर को फैसला लेना पड़ता। तब ब्रूनो फर्नांडिस के लिए आसान टैप-इन गोल का मौका बन जाता। लेकिन रोनाल्डो गेंद की दिशा में आ गए, जिससे डिफेंडरों के लिए बचाव करना आसान हो गया।' उन्होंने यह भी बताया कि उस समय ब्रूनो फर्नांडिस की प्रतिक्रिया साफ दिख रही थी। मिडफील्डर चाहते थे कि रोनाल्डो आगे की ओर रन बनाकर जगह तैयार करें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

छठे विश्वकप में नया इतिहास बनाने का मौका
रोनाल्डो पुरुष फुटबॉल इतिहास में रिकॉर्ड छठा विश्वकप खेल रहे हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 143 गोल दर्ज हैं, जो पुरुष खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा हैं। हालांकि डीआर कांगो के खिलाफ वह गोल नहीं कर सके, लेकिन टूर्नामेंट में अभी उनके पास इतिहास रचने का मौका है। यदि वह पुर्तगाल के बचे हुए मुकाबलों में कम से कम एक गोल कर लेते हैं तो छह अलग-अलग विश्वकप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

Is Ronaldo Hurting Portugal in His Quest to Score? Thierry Henry Raises Tough Questions FIFA World Cup 2026
रोनाल्डो - फोटो : Fifa.com
अगले मैच पर टिकी होंगी निगाहें
पुर्तगाल को पहले मैच में अपेक्षित नतीजा नहीं मिला और टीम को डीआर कांगो के खिलाफ अंक बांटने पड़े। ऐसे में अब रोनाल्डो और पुर्तगाल दोनों पर अगले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन का दबाव रहेगा। साथ ही यह भी देखने वाली बात होगी कि हेनरी की आलोचना के बाद रोनाल्डो अपने खेल में कोई बदलाव करते हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed