{"_id":"6a3345fb2e59e8d1970535e2","slug":"fifa-world-cup-highlights-ronaldo-misfires-for-portugal-kane-shines-as-rashford-delivers-on-gambhir-faith-2026-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फीफा विश्वकप में कल क्या हुआ और आज क्या?: नहीं दिखा रोनाल्डो का दम; गंभीर ने जिसे पसंदीदा बताया, उसने दागा गोल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फीफा विश्वकप में कल क्या हुआ और आज क्या?: नहीं दिखा रोनाल्डो का दम; गंभीर ने जिसे पसंदीदा बताया, उसने दागा गोल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 18 Jun 2026 06:42 AM IST
विज्ञापन
सार
फीफा विश्वकप 2026 में बुधवार का दिन कई बड़े सितारों के नाम रहा, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा दो मुकाबलों की रही। एक तरफ 41 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने छठे विश्वकप के पहले मैच में गोल नहीं कर सके और पुर्तगाल को कांगो ने 1-1 की बराबरी पर रोक दिया। दूसरी ओर इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर दमदार शुरुआत की। कप्तान हैरी केन ने दो गोल दागकर विश्वकप में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली, जबकि मार्कस रैशफोर्ड ने भी गोल किया। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर एक इंटरव्यू में मार्कस रैशफोर्ड को अपना पसंदीदा फुटबॉलर बता चुके हैं।
फीफा विश्वकप 2026
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
फीफा विश्वकप 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। मैच रात में होने के बावजूद फैंस इसका जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। विश्व फुटबॉल के इस सबसे बड़े मंच पर बुधवार को क्रिस्टियानो रोनाल्डो से फैंस को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उनक प्रदर्शन फीका रहा। दूसरी तरफ इंग्लैंड ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए क्रोएशिया को शिकस्त दी। जूड बेलिंगहैम, हैरी केन और मार्कस रैशफोर्ड ने इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई। अब दोनों मुकाबलों के बाद ग्रुप समीकरण भी दिलचस्प हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इंग्लैंड के जिस फुटबॉलर को भारतीय क्रिकेट टीम के कोच ने अपना पसंदीदा बताया था उसने भी गोल दागा। गंभीर ने उन्हें लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर तरजीह दी थी।
कांगो के खिलाफ मैच के दौरान रोनाल्डो
- फोटो : ANI
रोनाल्डो का छठा विश्वकप, लेकिन शुरुआत रही निराशाजनक
पुर्तगाल और कांगो के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। यह मैच रोनाल्डो के लिए ऐतिहासिक था क्योंकि वह लियोनल मेसी के साथ छह विश्वकप खेलने वाले दुनिया के केवल दूसरे खिलाड़ी बने। हालांकि वह इस उपलब्धि को गोल के साथ यादगार नहीं बना सके। 41 वर्षीय रोनाल्डो के पास दूसरे हाफ में गोल करने के कुछ अच्छे मौके आए, लेकिन 68वें और 73वें मिनट में उनके दोनों प्रयास निशाने से चूक गए।
मैच के दौरान वह कई बार निराश नजर आए। एक दिन पहले मेसी हैट्रिक लगा चुके थे, जबकि किलियन एम्बाप्पे और एरलिंग हालैंड भी अपने शुरुआती मैचों में गोल दाग चुके थे। ऐसे में रोनाल्डो का गोलरहित रहना और भी ज्यादा चर्चा का विषय बन गया। मैच के बाद रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह वह शुरुआत नहीं थी जिसकी टीम को उम्मीद थी, लेकिन टूर्नामेंट अभी लंबा है और टीम अगले मैच पर फोकस करेगी।

रोनाल्डो
- फोटो : ANI
कांगो के युवा खिलाड़ी ने रोनाल्डो पर कसा तंज
कांगो के मिडफील्डर एनगाल'आयेल मुकाउ ने मैच के बाद कहा कि रोनाल्डो अब पहले जैसे नहीं रहे हैं। उनके मुताबिक अब वह कम दौड़ते हैं और कम मेहनत करते हैं, इसलिए उनकी टीम की रक्षापंक्ति उन्हें रोकने में सफल रही। यह बयान भी चर्चा का विषय बना क्योंकि मुकाउ की उम्र रोनाल्डो से लगभग 20 साल कम है। कांगो के डिफेंडरों ने पूरे मैच में रोनाल्डो को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
कोच मार्टिनेज ने रोनाल्डो का किया बचाव
पुर्तगाल के कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने रोनाल्डो को मैदान से बाहर नहीं निकालने के फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा कि जब टीम को गोल की जरूरत हो तो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गोलस्कोरर को बाहर बैठाने का कोई मतलब नहीं है। रोनाल्डो की मौजूदगी विपक्षी डिफेंडरों पर दबाव बनाती है और यही टीम के लिए महत्वपूर्ण है। मार्टिनेज ने यह भी साफ किया कि आगामी मैचों में रोनाल्डो को उनकी उम्र के आधार पर नहीं बल्कि फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर देखा जाएगा।

हैरी केन शॉट लेते हुए
- फोटो : ANI
इंग्लैंड ने क्रोएशिया को हराकर भेजा मजबूत संदेश
दिन के दूसरे बड़े मुकाबले में इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराया। मैच में रोमांच भरपूर रहा। हैरी केन ने दो गोल किए, जबकि जूड बेलिंगहैम और मार्कस रैशफोर्ड ने एक-एक गोल दागा। क्रोएशिया की ओर से मार्टिन बातुरीना और पेटार मूसा ने गोल किए, लेकिन इंग्लैंड की आक्रामकता के सामने उनकी कोशिशें नाकाफी साबित हुईं। पहले हाफ का अंत 2-2 की बराबरी पर हुआ था, लेकिन दूसरे हाफ की शुरुआत में ही बेलिंगहैम ने गोल कर इंग्लैंड को बढ़त दिला दी। इसके बाद रैशफोर्ड ने 85वें मिनट में गोल कर जीत पर मुहर लगा दी।
हैरी केन ने बनाई रिकॉर्ड की बराबरी
इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने इस मैच में दो गोल करके विश्वकप में अपने गोलों की संख्या 10 तक पहुंचा दी। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के महान स्ट्राइकर गैरी लिनेकर के विश्वकप गोल रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। केन का पहला गोल पेनल्टी से आया, जबकि दूसरा गोल उन्होंने शानदार हेडर के जरिए किया। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में अब उनके नाम 81 गोल हो चुके हैं।

गंभीर और रैशफोर्ड
- फोटो : ANI
गंभीर के पसंदीदा रैशफोर्ड भी चमके
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने एक इंटरव्यू में फुटबॉल के दो दिग्गजों लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो में से किसी एक को चुनने के बजाय मार्कस रैशफोर्ड को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया था। उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। विश्वकप के पहले मुकाबले में रैशफोर्ड ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल दागा और इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई। ऐसे में गंभीर के पसंदीदा खिलाड़ी ने भी बड़े मंच पर अपनी छाप छोड़ दी।
ग्रुप एल अंकतालिका

| टीम | मैच | जीत | ड्रॉ | हार | किए गए गोल | खाए गए गोल | गोल अंतर | अंक |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| इंग्लैंड | 1 | 1 | 0 | 0 | 4 | 2 | +2 | 3 |
| घाना | 1 | 1 | 0 | 0 | 1 | 0 | +1 | 3 |
| पनामा | 1 | 0 | 0 | 1 | 0 | 1 | -1 | 0 |
| क्रोएशिया | 1 | 0 | 0 | 1 | 2 | 4 | -2 | 0 |
रैशफोर्ड (पीछे व्हाइट जर्सी में)
- फोटो : ANI
घाना ने जीत से की शुरुआत, पनामा को हराया
ग्रुप एल के दूसरे मुकाबले में घाना ने पनामा को 1-0 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। इंग्लैंड की क्रोएशिया पर जीत के बाद हुए इस मुकाबले में घाना ने अनुशासित खेल दिखाया और पनामा को ज्यादा मौके नहीं दिए। एकमात्र गोल के दम पर मिली इस जीत से घाना ने तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल कर लिए और अब वह ग्रुप एल में इंग्लैंड के साथ शीर्ष स्थान की दौड़ में शामिल हो गया है। वहीं पनामा को पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा, जिससे उसके लिए अगले मुकाबले काफी अहम हो गए हैं। अब घाना की नजरें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर होंगी, जबकि पनामा वापसी की उम्मीद के साथ क्रोएशिया से भिड़ेगा।

घाना बनाम पनामा
- फोटो : ANI
कोलंबिया ने उज्बकिस्तान को 3-1 से हराया
ग्रुप के आखिरी पहले दौर के मुकाबले में कोलंबिया ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराकर शानदार शुरुआत की। इस जीत के साथ कोलंबिया तीन अंक और +2 गोल अंतर के दम पर ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गया। वहीं पुर्तगाल और डीआर कांगो के बीच मैच ड्रॉ रहने के कारण दोनों टीमों के खाते में एक-एक अंक हैं। उज्बेकिस्तान को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा और वह अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। कोलंबिया की इस जीत के साथ विश्वकप 2026 में सभी 48 टीमों का पहला मैच पूरा हो गया है और अब टूर्नामेंट दूसरे दौर के मुकाबलों की ओर बढ़ेगा।
ग्रुप के अंकतालिका
ग्रुप के आखिरी पहले दौर के मुकाबले में कोलंबिया ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराकर शानदार शुरुआत की। इस जीत के साथ कोलंबिया तीन अंक और +2 गोल अंतर के दम पर ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गया। वहीं पुर्तगाल और डीआर कांगो के बीच मैच ड्रॉ रहने के कारण दोनों टीमों के खाते में एक-एक अंक हैं। उज्बेकिस्तान को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा और वह अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। कोलंबिया की इस जीत के साथ विश्वकप 2026 में सभी 48 टीमों का पहला मैच पूरा हो गया है और अब टूर्नामेंट दूसरे दौर के मुकाबलों की ओर बढ़ेगा।
ग्रुप के अंकतालिका
| टीम | मैच | जीत | ड्रॉ | हार | किए गए गोल | खाए गए गोल | गोल अंतर | अंक |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| कोलंबिया | 1 | 1 | 0 | 0 | 3 | 1 | +2 | 3 |
| डीआर कांगो | 1 | 0 | 1 | 0 | 1 | 1 | 0 | 1 |
| पुर्तगाल | 1 | 0 | 1 | 0 | 1 | 1 | 0 | 1 |
| उज्बेकिस्तान | 1 | 0 | 0 | 1 | 1 | 3 | -2 | 0 |
दक्षिण कोरिया टीम
- फोटो : FIFA/Twitter
आज किन टीमों पर रहेंगी नजरें?
विश्वकप 2026 में आज चार मुकाबले खेले जाएंगे और फैंस की नजरें खास तौर पर मेजबान कनाडा, स्विट्जरलैंड, मेक्सिको और दक्षिण कोरिया पर रहेंगी। ग्रुप चरण के दूसरे दौर की शुरुआत के साथ कई टीमों के लिए यह मैच नॉकआउट की दिशा तय करने वाले साबित हो सकते हैं। कनाडा अपने घरेलू दर्शकों के सामने कतर से भिड़ेगा, जबकि मेक्सिको की टक्कर दक्षिण कोरिया से होगी। वहीं स्विट्जरलैंड और बोस्निया-हर्जेगोविना के बीच भी अहम मुकाबला खेला जाएगा।
आज का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

| समय (IST) | मुकाबला | ग्रुप |
|---|---|---|
| 18 जून, रात 9.30 बजे से | चेकिया vs दक्षिण अफ्रीका | ग्रुप A |
| 19 जून, रात 12:30 बजे से | स्विट्जरलैंड vs बोस्निया और हर्जेगोविना | ग्रुप B |
| 19 जून, रात 3:30 बजे से | कनाडा vs कतर | ग्रुप B |
| 19 जून, सुबह 6:30 बजे से | मेक्सिको vs दक्षिण कोरिया | ग्रुप A |
इन मुकाबलों के बाद ग्रुप ए और ग्रुप बी की अंकतालिका का स्वरूप काफी हद तक साफ हो जाएगा। खासकर मेक्सिको-दक्षिण कोरिया और कनाडा-कतर मैचों पर दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों की नजरें टिकी रहेंगी।