Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Football
›
Harry Kane Equals Beckham's Record, Jude Bellingham Creates History as England Make Strong World Cup Statement
{"_id":"6a336b5dd18e38568901cbd6","slug":"harry-kane-equals-beckham-s-record-jude-bellingham-creates-history-as-england-make-strong-world-cup-statement-2026-06-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हैरी केन ने छुआ बेकहम का रिकॉर्ड: बेलिंगहम ने रचा इतिहास; क्या इंग्लैंड इस बार विश्व चैंपियन बनने को तैयार है?","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
हैरी केन ने छुआ बेकहम का रिकॉर्ड: बेलिंगहम ने रचा इतिहास; क्या इंग्लैंड इस बार विश्व चैंपियन बनने को तैयार है?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 18 Jun 2026 09:21 AM IST
सार
फीफा विश्वकप 2026 में इंग्लैंड ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए क्रोएशिया को 4-2 से हराया। इस जीत के नायक कप्तान हैरी केन रहे, जिन्होंने दो गोल दागकर न केवल इंग्लैंड के लिए विश्वकप में सर्वाधिक गोल करने के गैरी लिनेकर के रिकॉर्ड की बराबरी की, बल्कि डेविड बेकहम के एक खास रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। वहीं जूड बेलिंगहैम ने भी इतिहास रचते हुए 23 साल की उम्र से पहले चार बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेलने वाले पहले यूरोपीय फुटबॉलर बनने का गौरव हासिल किया। इन उपलब्धियों ने इंग्लैंड को खिताब का मजबूत दावेदार बना दिया है।
विज्ञापन
1 of 6
हैरी केन और बेलिंगहम
- फोटो : FIFA.COM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फीफा विश्वकप 2026 में इंग्लैंड ने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने बाकी टीमों को साफ संदेश दे दिया है कि थॉमस टुचेल की टीम इस बार केवल हिस्सा लेने नहीं, बल्कि ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरी है। डलास स्टेडियम में खेले गए ग्रुप एल मुकाबले में इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर अपने अभियान की दमदार शुरुआत की। मैच में कप्तान हैरी केन और युवा स्टार जूड बेलिंगहम ने ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जो लंबे समय तक याद रखे जाएंगे।
2 of 6
हैरी केन
- फोटो : FIFA.COM
हैरी केन ने छुआ डेविड बेकहम का बड़ा रिकॉर्ड
इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने मुकाबले में दो गोल दागे। उनका पहला गोल 12वें मिनट में पेनल्टी पर आया, जबकि दूसरा गोल 42वें मिनट में शानदार हेडर के जरिए हुआ। इन दो गोलों के साथ केन विश्वकप के तीन अलग-अलग संस्करणों (2018, 2022 और 2026) में गोल करने वाले इंग्लैंड के केवल दूसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले यह उपलब्धि इंग्लैंड के दिग्गज डेविड बेकहम ने हासिल की थी, जिन्होंने 1998, 2002 और 2006 विश्वकप में गोल किए थे।
केन ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए विश्वकप में अपने गोलों की संख्या 10 तक पहुंचा दी। इसके साथ ही उन्होंने गैरी लिनेकर के विश्वकप में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक 10 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इतना ही नहीं, विश्वकप इतिहास में सबसे ज्यादा पेनल्टी गोल (पेनल्टी शूटआउट को छोड़कर) करने का रिकॉर्ड भी अब उनके नाम दर्ज हो गया है। उनके खाते में अब पांच पेनल्टी गोल हो चुके हैं।
3 of 6
इंग्लैंड बनाम क्रोएशिया
- फोटो : FIFA.COM
क्रोएशिया ने दी टक्कर, लेकिन इंग्लैंड रहा भारी
मुकाबला जितना स्कोरलाइन से आसान दिखता है, उतना था नहीं। क्रोएशिया ने दो बार मैच में वापसी की। केन की पेनल्टी के बाद मार्टिन बातुरीना ने शानदार गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद केन ने फिर इंग्लैंड को बढ़त दिलाई, लेकिन हाफ टाइम से ठीक पहले पेटार मूसा ने गोल दागकर मुकाबले को 2-2 पर ला खड़ा किया।
दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने अपना असली रंग दिखाया। जूड बेलिंगहम ने बेहतरीन गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, जबकि मार्कस रैशफोर्ड ने अंत में गोल कर जीत पर मुहर लगा दी। इवान पेरिसिच ने भी एक उपलब्धि हासिल की और विश्वकप के चार अलग-अलग संस्करणों में असिस्ट करने वाले इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले यह कारनामा केवल लियोनेल मेसी कर सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इंग्लैंड बनाम क्रोएशिया
- फोटो : FIFA.COM
बेलिंगहम ने रचा यूरोपीय फुटबॉल का नया इतिहास
जहां केन अनुभव का प्रतीक बने, वहीं जूड बेलिंगहैम ने युवा प्रतिभा की नई मिसाल पेश की। क्रोएशिया के खिलाफ मैदान पर उतरते ही बेलिंगहैम 22 वर्ष और 353 दिन की उम्र में चार अलग-अलग बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेलने वाले सबसे युवा यूरोपीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि 23 वर्ष की उम्र पूरी होने से पहले हासिल की, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। बेलिंगहम ने यूरो 2020, विश्वकप 2022, यूरो 2024 और अब विश्वकप 2026 में हिस्सा लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड जर्मनी के जमाल मुसियाला के नाम था, जिन्होंने 23 वर्ष और 108 दिन की उम्र में अपना चौथा बड़ा टूर्नामेंट खेला था।
विज्ञापन
5 of 6
बेलिंगहम
- फोटो : FIFA.COM
23 साल से पहले सबसे अनुभवी यूरोपीय खिलाड़ी
क्रोएशिया के खिलाफ मैच बेलिंगहम का किसी बड़े टूर्नामेंट में 16वां मुकाबला था। इसके साथ ही वह 23 वर्ष की उम्र से पहले सबसे ज्यादा बड़े टूर्नामेंट मैच खेलने वाले यूरोपीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में फ्रैंक लैम्पार्ड, टोनी एडम्स और ब्रायन रॉब्सन जैसे इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। बेलिंगहैम अब बुकायो साका, जोस्को ग्वार्डियोल, पेड्री, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और माइकल ओवेन जैसे खिलाड़ियों से भी आगे निकल चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।