सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026 Time For World To Accept Lionel Messi Is The GOAT: Ronaldo Claim After World Cup Hat-Trick

FIFA WC: मेसी की हैट्रिक पर रोनाल्डो का बड़ा एलान, बोले- अब दुनिया मान ले GOAT; रिकॉर्ड पर खुद क्या बोले लियो?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 18 Jun 2026 02:40 PM IST
विज्ञापन
सार

फीफा विश्व कप 2026 में अल्जीरिया के खिलाफ लियोनेल मेसी की शानदार हैट्रिक के बाद ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो ने उन्हें सर्वकालिक महान खिलाड़ी बताया। मेसी ने भी रिकॉर्ड बनाने के बाद विनम्र प्रतिक्रिया दी।

FIFA World Cup 2026 Time For World To Accept Lionel Messi Is The GOAT: Ronaldo Claim After World Cup Hat-Trick
रोनाल्डो और मेसी - फोटो : ANI/FIFA.COM
विज्ञापन

विस्तार

ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा विश्व कप 2026 में अल्जीरिया के खिलाफ लियोनेल मेसी की हैट्रिक के बाद कहा कि अब समय आ गया है कि दुनिया यह स्वीकार करे कि मेसी ही सर्वकालिक महान खिलाड़ी (GOAT) हैं। अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी मेसी ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने विश्व कप में अपने करियर की पहली हैट्रिक लगाई। उनके इस प्रदर्शन से प्रभावित होने वालों में 2002 विश्व कप विजेता क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी शामिल रहे।

रोनाल्डो ने मेसी को बताया सर्वकालिक महान खिलाड़ी
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा, "अब दुनिया को छिपना बंद कर देना चाहिए और इस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए कि वह अब तक के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह हर सीजन और विश्व कप में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हैं, फिर भी उनके बारे में संदेह बना रहता है। यह एक अविस्मरणीय और ऐतिहासिक रात है, जो हमेशा इतिहास के पन्नों में दर्ज रहेगी।" इससे पहले मेसी ने विश्व कप में सर्वकालिक गोल स्कोररों की सूची में रोनाल्डो की बराबरी करने और जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे के रिकॉर्ड की बराबरी करने के बाद कहा था कि आंकड़े ज्यादा मायने नहीं रखते। गौरतलब है कि मेसी ने विश्व कप 2026 अभियान की शुरुआत प्लेयर ऑफ द मैच प्रदर्शन के साथ की। उनकी हैट्रिक की बदौलत अर्जेंटीना ने मंगलवार को अल्जीरिया को 3-0 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेसी ने रचा इतिहास
इस हैट्रिक के साथ मेसी ने कई उपलब्धियां अपने नाम दर्ज कीं। सबसे बड़ी उपलब्धि विश्व कप इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल होना रही। उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो (15 गोल) को पीछे छोड़ दिया। साथ ही जर्मनी के गर्ड मुलर और फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे को भी पीछे छोड़ा, जिनके नाम 14-14 गोल थे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले एम्बाप्पे ने सेनेगल के खिलाफ दो गोल कर मुलर की बराबरी की थी।

विज्ञापन

रिकॉर्ड पर मेसी ने दी विनम्र प्रतिक्रिया
इतिहास रचने के बावजूद मेसी ने विनम्रता बनाए रखी। उन्होंने कहा कि वह इस सम्मान को लेकर गौरवान्वित हैं, लेकिन रिकॉर्ड को ज्यादा महत्व नहीं देते। उन्होंने इन्हें सिर्फ एक आंकड़ा बताया और कहा कि रोनाल्डो जैसे महान खिलाड़ी भी हमेशा सूची में शीर्ष पर नहीं रहते। मेसी ने कहा "यह सम्मान की बात है। एम्बाप्पे और रोनाल्डो भी वहां हैं, लेकिन ये आंकड़े ज्यादा मायने नहीं रखते। ये सिर्फ आंकड़े हैं। रोनाल्डो महान खिलाड़ियों में से एक हैं और वह पहले स्थान पर नहीं हैं, इसलिए यह सिर्फ एक आंकड़ा भर है।"

तीन गोल, तीन अंदाज; मेसी ने ऐसे पूरी की हैट्रिक
मैच में मेसी ने तीन अलग-अलग तरह के गोल किए। पहला गोल उन्होंने 17वें मिनट में लंबी दूरी से शानदार शॉट लगाकर किया। यह मौका अर्जेंटीना के डी पॉल के तेज फ्री-किक के बाद बना था। दूसरा गोल उन्होंने बॉक्स के अंदर रिबाउंड पर नजदीक से किया। यह मौका मैक एलिस्टर के प्रयास के बाद मिला था। मेसी ने 76वें मिनट में शानदार कर्लिंग शॉट लगाकर अपनी हैट्रिक पूरी की। इस गोल से पहले उन्होंने खुद दौड़ते हुए मूव की शुरुआत की थी।

गोल के बाद भावुक हुए मेसी
अल्जीरिया के खिलाफ अपनी हैट्रिक का पहला गोल करने के बाद मेसी भावुक होकर रोते हुए भी दिखाई दिए। बाद में उन्होंने बताया कि उनकी भावनाएं खेल से जुड़ी नहीं थीं, बल्कि हाल के दिनों में उन्होंने कुछ कठिन और जटिल समय का सामना किया था। मेसी ने कहा "इसका खेल से कोई संबंध नहीं था। मैंने कुछ कठिन और जटिल दिन देखे हैं। मैं टीम और अपने सभी साथियों का आभारी हूं। वे हमेशा मेरे साथ खड़े रहे और उन्होंने मुझे इन परिस्थितियों से बाहर निकलने की ताकत दी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed