कोलंबिया और उज्बेकिस्तान के मुकाबले के खत्म होते ही विश्वकप 2026 में हिस्सा ले रही सभी 48 टीमें अपना-अपना पहला मैच खेल चुकी हैं। हालांकि, अब तक खेले गए मुकाबलों ने यह संकेत देना शुरू कर दिया है कि कौन सी टीमें इस बार लंबी रेस की घोड़ी साबित हो सकती हैं। कुछ टीमों ने गोलों की बारिश की, कुछ ने संतुलित खेल दिखाया और कुछ ने मजबूत विरोधियों के खिलाफ अपना दम साबित किया। आइए जानते हैं कि पहले मैच के बाद वे 10 टीमें कौन सी हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सबसे ज्यादा प्रभावित किया और खिताब की दावेदारी मजबूत की।
FIFA World Cup 2026: पहले मैच के बाद चैंपियन बनने की रेस में कौन सा देश आगे, कौन सी 10 टीमें दिखीं सबसे मजबूत?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 18 Jun 2026 08:16 AM IST
सार
फीफा विश्वकप 2026 में शुरुआती दौर में कुछ टीमों ने अपने प्रदर्शन से साफ संकेत दे दिए हैं कि वे खिताब की प्रबल दावेदार हैं। जर्मनी ने सात गोल दागकर सबसे बड़ी जीत दर्ज की, जबकि इंग्लैंड, अर्जेंटीना, फ्रांस और अमेरिका ने भी शानदार शुरुआत की। दूसरी ओर पुर्तगाल, ब्राजील, स्पेन और बेल्जियम जैसी टीमों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन