फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2026: Srihari Nataraj qualifies for Semi Final Para Swimmer are in finals

CWG 2026: पैरा तैराकी के फाइनल में बुडिगिना और इमाम,  नटराज 50 मीटर बैकस्ट्रोक के सेमीफाइनल में पहुंचे

Fri, 24 Jul 2026 06:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 24 Jul 2026 06:20 PM IST
सार

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन भारतीय तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया। पैरा तैराकी में भारत के आरवीवीबीके बुडिगिना और इमाम अली ने पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 वर्ग के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। वहीं, पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में श्रीहरि नटराज सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2026: Srihari Nataraj qualifies for Semi Final Para Swimmer are in finals
राष्ट्रमंडल खेल - फोटो : SAI Media

विस्तार

भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में शुक्रवार को संयुक्त 14वें स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। दो बार के ओलंपियन और कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके नटराज ने 25.52 सेकेंड का समय निकाला। उन्होंने बरमूडा के जैक हार्वे के साथ संयुक्त 14वां स्थान हासिल किया। सेमीफाइनल के लिए हीट से शीर्ष-16 तैराकों का चयन किया गया। नटराज अपनी आठ खिलाड़ियों वाली हीट में पांचवें स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


पैरा तैराकी में भारत के आरवीवीबीके बुडिगिना और इमाम अली ने पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 वर्ग के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। हीट में हिस्सा लेने वाले सभी आठ तैराक फाइनल में पहुंचे। बुडिगिना ने 57.10 सेकेंड के समय के साथ हीट में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि इमाम अली 1:05.32 सेकेंड के समय के साथ आठवें स्थान पर रहे। एस13 वर्ग दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए निर्धारित पैरा तैराकी श्रेणी है।
विज्ञापन


उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा नटराज का प्रदर्शन
पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट में श्रीहरि नटराज ने निराश किया। नटराज के पास भले ही फाइनल में पहुंचने का मौका है, लेकिन वह हीट में उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार आज रात 12:30 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरा तैराकों ने किया प्रभावित
बुडिगिना ने हीट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल S13 स्पर्धा में 57.10 सेकेंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। वह लीडर स्टीफन क्लेग से 0.53 सेकेंड पीछे रहे और अगले राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया। इमाम भी 1:05.32 के समय के साथ अगले राउंड में पहुंच गए। वह लीडर से 8.75 सेकेंड पीछे रहे। इमाम आठवें स्थान पर रहे। फाइनल भारतीय समयानुसार रात 12 बजे होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed