फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   CWG 2026 Day 4 Schedule: Mirabai Chanu Eyes Third Straight Gold, India Face Pakistan In Boxing

CWG 2026 Day 4 Schedule: मीराबाई गोल्ड की हैट्रिक लगाएंगी? बॉक्सिंग में भारत vs पाकिस्तान; चौथे दिन का शेड्यूल

Sun, 26 Jul 2026 08:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 26 Jul 2026 08:43 AM IST
सार

राष्ट्रमंडल खेल 2026 के चौथे दिन भारत की सबसे बड़ी उम्मीद मीराबाई चानू से होगी, जो लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेंगी। बॉक्सिंग में भारत-पाकिस्तान मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहेगा, जबकि जिम्नास्टिक्स, तैराकी और भारोत्तोलन में भी भारतीय खिलाड़ी पदक की उम्मीदों को मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
CWG 2026 Day 4 Schedule: Mirabai Chanu Eyes Third Straight Gold, India Face Pakistan In Boxing
मीराबाई चानू - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रमंडल खेल 2026 के चौथे दिन रविवार को भारतीय खिलाड़ियों के सामने कई अहम चुनौतियां होंगी। सबसे ज्यादा नजरें ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू पर रहेंगी, जो राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने के इरादे से उतरेंगी। वहीं बॉक्सिंग में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला भी देखने को मिलेगा, जबकि लॉन बॉल्स, जिम्नास्टिक्स, तैराकी और भारोत्तोलन में भी भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे।

विज्ञापन

मीराबाई चानू पर होंगी सबकी निगाहें
भारोत्तोलन में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद मीराबाई चानू होंगी। उन्होंने 2018 गोल्ड कोस्ट और 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। अब ग्लास्गो में वह लगातार तीसरी बार गोल्ड जीतकर अपनी शानदार विरासत को और मजबूत करना चाहेंगी। इसके अलावा ऋषिकांत सिंह और राजा मथुपंडी भी अपने-अपने भार वर्ग में पदक जीतने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्सिंग में भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर रहेगी नजर
बॉक्सिंग में भारत के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा। महिला 54 किग्रा वर्ग में प्रीति अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। वहीं पुरुष 55 किग्रा वर्ग में जादूमणि सिंह मंडेन्गबाम का मुकाबला पाकिस्तान के सुमामा रहमान से होगा, जिस पर सभी की निगाहें रहेंगी। इसके अलावा आदित्य प्रताप यादव भी पुरुष 65 किग्रा वर्ग में रिंग में उतरेंगे।

विज्ञापन

जिम्नास्टिक्स और लॉन बॉल्स में भी पदक की उम्मीद
जिम्नास्टिक्स में तपन मोहंती और योगेश्वर सिंह पुरुष ऑल-अराउंड फाइनल में चुनौती पेश करेंगे। लॉन बॉल्स में महिला पेयर्स टीम रूपा रानी टिर्की और पिंकी सिंह दो अहम मुकाबले खेलेगी। वहीं पुरुष एकल वर्ग में पुतुल सोनोवाल भी अपनी चुनौती पेश करेंगे।

तैराकी में रिले टीम पर नजर
तैराकी में श्रीहरि नटराज, आर्यन नेहरा, अनीश गौड़ा और धक्षन शशिकुमार की भारतीय टीम पुरुष 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले की हीट में उतरेगी। यदि टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करती है तो देर रात पदक की दौड़ में भी नजर आएगी।

राष्ट्रमंडल खेल 2026: चौथे दिन भारत का पूरा कार्यक्रम

समय स्पर्धा भारतीय खिलाड़ी
दोपहर 1:00 बजे लॉन बॉल्स (महिला पेयर्स सेक्शनल प्ले) रूपा रानी टिर्की/पिंकी सिंह बनाम नामीबिया
दोपहर 2:00 बजे भारोत्तोलन (पुरुष 60 किग्रा फाइनल) ऋषिकांत सिंह (मेडल इवेंट)
शाम 4:30 बजे जिम्नास्टिक्स (पुरुष ऑल-अराउंड फाइनल) तपन मोहंती, योगेश्वर सिंह (मेडल इवेंट)
शाम 4:39 बजे तैराकी (4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले हीट) श्रीहरि नटराज, आर्यन नेहरा, अनीश गौड़ा, धक्षण शशिकुमार
शाम 5:30 बजे भारोत्तोलन (महिला 48 किग्रा फाइनल) मीराबाई चानू (मेडल इवेंट)
शाम 7:15 बजे लॉन बॉल्स (पुरुष एकल सेक्शनल प्ले) पुतुल सोनोवाल बनाम शॉन जेम्स पार्निस
रात 10:05 बजे लॉन बॉल्स (महिला पेयर्स सेक्शनल प्ले) भारत बनाम इंग्लैंड
रात 10:45 बजे बॉक्सिंग (महिला 54 किग्रा राउंड ऑफ 16) प्रीति पवार बनाम डेबरा मटेनजे
रात 11:00 बजे भारोत्तोलन (पुरुष 65 किग्रा फाइनल) राजा मथुपंडी (मेडल इवेंट)
रात 11:45 बजे बॉक्सिंग (पुरुष 55 किग्रा राउंड ऑफ 16) जादूमणि सिंह बनाम सुमामा रहमान (पाकिस्तान)
रात 12:45 बजे (27 जुलाई) बॉक्सिंग (पुरुष 65 किग्रा राउंड ऑफ 16) आदित्य प्रताप यादव बनाम नूहू बैटे
रात 1:56 बजे
(क्वालिफाई करने पर)
तैराकी (4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले फाइनल) भारतीय टीम (मेडल इवेंट)

तीसरे दिन के हाइलाइट्स
 
  • सचिन सिवाच ने शानदार जीत दर्ज करते हुए कनाडा के केओमा अल-अहमदीह को 4-1 से हराकर पुरुष 60 किग्रा वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
  • सचिन का अगला मुकाबला अब अंतिम-16 में मेजबान इंग्लैंड के विलियम हेविट से होगा।
  • जीत के बाद सचिन ने कहा कि वह कनाडाई मुक्केबाज को पहले भी दो बार हरा चुके थे, इसलिए उन्हें अपनी जीत पर पूरा भरोसा था।
  • लॉन बॉल्स में रूपा रानी टिर्की और पिंकी सिंह ने लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल की उम्मीदें मजबूत कर लीं।
  • भारतीय जोड़ी ने टोंगा की पेरिस बेकर और मिलिका नाथन को रोमांचक टाई-ब्रेकर में 2-0 से हराया।
  • महिला पेयर्स सेक्शन-बी में भारत और इंग्लैंड दोनों ने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले जीते, लेकिन सेट जीतने के आधार पर इंग्लैंड शीर्ष पर है।
  • रूपा-पिंकी का अगला मुकाबला रविवार को नामीबिया से होगा, जो सेमीफाइनल की दौड़ के लिहाज से बेहद अहम रहेगा।
  • पुरुष एकल लॉन बॉल्स में पुतुल सोनोवाल मलयेशिया के इज्जत शमीर जुल्केप्ले से 0-2 (4-8, 8-9) से हार गए।
  • हार के बावजूद पुतुल सोनोवाल सेक्शन-डी में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं और नॉकआउट की दौड़ में कायम हैं।
  • तैराकी में भारत को निराशा मिली। धक्षण शशिकुमार (15वें) और आर्यन नेहरा (16वें) 400 मीटर फ्रीस्टाइल के फाइनल में जगह नहीं बना सके।
  • व्हीलचेयर महिला 3×3 बास्केटबॉल में भारत को वेल्स के खिलाफ 1-16 से एकतरफा हार झेलनी पड़ी।
  • भारत का राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पहला पदक झंडू कुमार ने पुरुषों की हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य जीतकर दिलाया था।
  • भारोत्तोलन में भारत की तैयारी को डोपिंग विवाद से झटका लगा। डोपिंग उल्लंघनों के कारण भारतीय दल की संख्या 16 से घटकर 11 रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed