सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Fifa World Cup 2026: South Africa to Appeal Themba Zwane Ban Citing Lionel Messi Unpunished Foul

FIFA WC: मेसी पर नहीं हुई कार्रवाई, फिर जवाने पर सख्ती क्यों? फीफा के फैसले पर दक्षिण अफ्रीका ने उठाए सवाल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 18 Jun 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
सार

दक्षिण अफ्रीका के कोच ह्यूगो ब्रूस ने मिडफील्डर थेम्बा जवाने पर लगे तीन मैचों के प्रतिबंध के खिलाफ अपील की बात कही है। उन्होंने अर्जेंटीना और अल्जीरिया मैच में लियोनल मेसी की एक घटना का हवाला देते हुए फैसले पर सवाल उठाए।

Fifa World Cup 2026: South Africa to Appeal Themba Zwane Ban Citing Lionel Messi Unpunished Foul
थेम्बा जवाने और लियोनल मेसी। - फोटो : FIFA.COM
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के कोच ह्यूगो ब्रूस विश्व कप में लाल कार्ड मिलने के बाद मिडफील्डर थेम्बा जवाने पर लगाए गए तीन मैचों के प्रतिबंध के खिलाफ अपील करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी से जुड़ी एक घटना का हवाला दिया है।

मेक्सिको के खिलाफ मैच में मिला था लाल कार्ड
मेक्सिको ने पिछले बृहस्पतिवार को दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया था। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के तीन खिलाड़ियों को लाल कार्ड दिखाया गया था, जिनमें थेम्बा जवाने भी शामिल थे। मेक्सिको सिटी में खेले गए इस मैच में जवाने को 84वें मिनट में रॉबर्टो अल्वाराडो के चेहरे पर मुक्का मारने के कारण मैदान से बाहर भेज दिया गया था। सामान्य तौर पर इस तरह के मामले में एक मैच का निलंबन दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फीफा ने बढ़ाई सजा
फीफा ने बुधवार को कहा कि उसने जवाने की सजा बढ़ा दी है क्योंकि इस घटना को गंभीर फाउल माना गया है। इसके चलते उन पर तीन मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है। इस निलंबन का असर दक्षिण अफ्रीका की टीम पर भी पड़ सकता है। यदि टीम अंतिम-16 में पहुंचती है तो जवाने तब तक मैदान पर नहीं उतर पाएंगे।
विज्ञापन

कोच ह्यूगो ब्रूस ने फैसले पर उठाए सवाल
दक्षिण अफ्रीका के कोच ह्यूगो ब्रूस का मानना है कि जवाने को लाल कार्ड दिखाना काफी सख्त फैसला था। उन्होंने कहा "मुझे लगता है कि लाल कार्ड बहुत सख्त सजा है। मैंने उस घटना को दोबारा देखा जब थेम्बा को लाल कार्ड मिला था। मुझे नहीं लगता कि उसे लाल कार्ड मिलना चाहिए था।"

मेसी की घटना का दिया हवाला
ब्रूस ने अर्जेंटीना और अल्जीरिया के बीच खेले गए मुकाबले का जिक्र करते हुए कहा कि मेसी से जुड़ी घटना में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा "कल मेसी के साथ जो हुआ, उसे देखकर मैं इस फैसले से सहमत नहीं हूं। मेसी के मामले में वीडियो समीक्षा भी नहीं ली गई। मैं नहीं चाहता कि मेसी को लाल कार्ड मिले और उन्होंने दिखाया भी कि वह कितने शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन इसमें अंतर क्या था।"

अल्जीरिया मैच में नहीं हुई कोई कार्रवाई
स्लो मोशन रिप्ले में दिखा था कि अर्जेंटीना की जीत के दौरान मेसी के जूते के स्टड अल्जीरिया के कप्तान आइसा मंडी की पिंडली पर लगे थे। हालांकि इस घटना पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। गौरतलब है कि इसी मुकाबले में मेसी ने शानदार हैट्रिक लगाई थी और अर्जेंटीना को 3-0 की जीत दिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed