सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup preview in hindi number game stats opening ceremony Messi, Ronaldo and Kylian Mbappe

FIFA World Cup: आज से फुटबॉल में बादशाहत की जंग, मेसी और एमबाप्पे रिकॉर्ड के करीब; आंकड़ों में जानें सारा खेल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 11 Jun 2026 09:06 AM IST
विज्ञापन
सार

फीफा विश्व कप 2026 की आज से शुरुआत होने जा रही है। इसके साथ ही पूरी दुनिया पर फुटबॉल का खुमार छा जाएगा। 39 दिन के दौरान करीब 104 मैच खेले जाने के बाद फुटबॉल को चैंपियन मिलेगा। लियोनल मेसी की अर्जेंटीना टीम इस टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी।

FIFA World Cup preview in hindi number game stats opening ceremony Messi, Ronaldo and Kylian Mbappe
फीफा विश्व कप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। पिछले सात बार से 32 टीमों के बीच लगने वाली ट्रॉफी की होड़ पहली बार 48 टीमों के बीच दिखेगी। पहली बार विश्व कप की मेजबानी एक-दो नहीं बल्कि तीन देश अमेरिका, कनाडा व मेक्सिको संयुक्त रूप से कर रहे हैं, जिनके 16 स्टेडियमों में 39 दिन के दौरान करीब 104 मैच खेले जाने के बाद फुटबॉल के नए सरताज का नाम सामने आएगा। 

मेसी-रोनाल्डो का हो सकता है आखिरी विश्व कप
फुटबॉल की सबसे बड़ी यह जंग इसलिए भी खास है, क्योंकि मौजूदा समय के सबसे बड़े फुटबाल स्टार अर्जेंटीना के लियोनल मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो का यह आखिरी विश्व कप हो सकता है। दोनों ही दिग्गज विश्व कप में कई रिकॉर्ड बनाने के मुहाने पर खड़े हुए हैं। ऐसे में सभी फुटबाल प्रशंसकों की निगाह उन पर होंगी। विश्व कप शुरू होने से पहले आइए आंकड़ों में जानते हैं कि किन कारणों के चलते इस बार का विश्व कप बेहद खास है...
विज्ञापन
विज्ञापन

FIFA World Cup preview in hindi number game stats opening ceremony Messi, Ronaldo and Kylian Mbappe
फीफा विश्व कप 2026 - फोटो : FIFA WC/AI
ब्राजील ने हर बार लिया है हिस्सा
  • 03 देशों के 16 स्टेडियमों में 39 दिन लंबा टूर्नामेंट 104 मैच खेलने के बाद मिलेगा फुटबॉल का सरताज।
  • 6-6 विश्व कप खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनने जा रहे हैं मेसी और रोनाल्डो।
  • 23वां विश्व कप हो रहा है और ब्राजील हर बार भाग लेने वाला दुनिया का इकलौता देश है।
विज्ञापन

क्लॉज का टूट सकता है रिकॉर्ड
  • 16 गोल सबसे ज्यादा जर्मनी के मिरोस्लाव क्लॉज के नाम हैं।
  • 13 गोल वाले मेसी व 12 गोल वाले एमबाप्पे इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं।
  • 25 साल का अंतर है सबसे बुजुर्ग व सबसे युवा खिलाड़ी के बीच। 

विश्व कप बनाम क्लब फुटबॉल
  • 1,248 खिलाड़ी खेल रहे हैं इस विश्व कप में, जो 71 देशों के 449 क्लबों के लिए खेलते हैं।
  • 200 खिलाड़ी सबसे ज्यादा इंग्लैंड में, जबकि 109 जर्मनी में क्लब फुटबाल खेलते हैं।
  • 19 खिलाडी विश्व कप में सबसे ज्यादा मैनचेस्टर सिटी के हैं, जबकि बायर्न म्यूनिख के 18 हैं।

मेसी-रोनाल्डो के रिकॉर्ड
  • 226 अंतरराष्ट्रीय मैच सबसे ज्यादा विश्व कप में खेल रहे खिलाड़ियों में रोनाल्डो के नाम पर हैं।
  • 26 मैच विश्व कप में सबसे ज्यादा खेलने का रिकॉर्ड लियोनल मेसी के नाम पर दर्ज है। 

FIFA World Cup preview in hindi number game stats opening ceremony Messi, Ronaldo and Kylian Mbappe
शकीरा और सलमा हायेक - फोटो : अमर उजाला/AI
भव्य होगी ओपनिंग सेरेमनी, मंच पर दिखेंगे वैश्विक सितारे
विश्व कप का उद्घाटन 11 जून को मेक्सिको सिटी में होगा। उद्घाटन मुकाबले से पहले रंगारंग समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें संगीत और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। शकीरा इस समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण होंगी। उनके अलावा बर्ना बॉय, जे बाल्विन, डैनी ओशन, बेलिंडा, लिला डाउन्स, लॉस एंजिलिस अजुलेस और माना परफॉर्म करेंगे। ये सभी कलाकार फीफा विश्व कप 2026 के आधिकारिक एल्बम के गानों को लाइव परफॉर्म करेंगे।

FIFA World Cup preview in hindi number game stats opening ceremony Messi, Ronaldo and Kylian Mbappe
फीफा विश्व कप 2026 - फोटो : अमर उजाला
2026 में क्या टूटेगा इतिहास?
फीफा विश्व कप 2026 इतिहास का सबसे बड़ा संस्करण होगा। पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे। इससे छोटे देशों और नए फुटबॉल राष्ट्रों को खुद को साबित करने का बड़ा मंच मिलेगा। फिर भी पिछले 96 वर्षों का इतिहास यही कहता है कि विश्व कप जीतना बेहद मुश्किल है। ब्राजील, जर्मनी, इटली और अर्जेंटीना जैसे दिग्गज देशों ने इस मंच पर अपना दबदबा बनाया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2026 में कोई नया देश इतिहास रचता है या फिर ट्रॉफी एक बार फिर पुराने दिग्गजों के हाथों में जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed