{"_id":"6a2a5cbdc0f9e55581027796","slug":"mexico-has-a-poor-record-in-fifa-world-cup-opening-matches-will-the-jinx-be-broken-against-south-africa-2026-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MEX vs RSA: फीफा विश्वकप के उद्घाटन मैच में खराब है मेक्सिको का रिकॉर्ड, द.अफ्रीका के खिलाफ टूटेगा तिलिस्म?","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
MEX vs RSA: फीफा विश्वकप के उद्घाटन मैच में खराब है मेक्सिको का रिकॉर्ड, द.अफ्रीका के खिलाफ टूटेगा तिलिस्म?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:29 PM IST
विज्ञापन
सार
फीफा विश्व कप की शुरुआत होने में अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। पहले मैच में सह मेजबान मेक्सिको का सामना दक्षिण अफ्रीका से है। दोनों टीमें इससे पहले 2010 विश्व कप के पहले मैच में भी आमने-सामने आ चुकी हैं।
मेक्सिको बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सहमेजबान मेक्सिको का फुटबॉल विश्व कप के पहले दिन खेलते हुए रिकॉर्ड काफी खराब है और टीम आमतौर पर विश्व कप के पहले दिन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती। पिछले सात प्रयास में मेक्सिको की टीम को पांच बार हार का सामना करना पड़ा, जबकि दो मैच ड्रॉ रहे। गुरुवार को मेक्सिको को एक और मौका मिलेगा जब वह 48 टीम वाले टूर्नामेंट के शुरुआती दिन दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा। फीफा विश्व कप के पहले मैच में मेक्सिको का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारतीय समयानुसार, ये मैच रात 12:30 बजे शुरू होगा।
कोच को सिलसिला तोड़ने की उम्मीद
कोच जेवियर एग्वायरे ने बुधवार को एज्टेका स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हमें इस सिलसिले को तोड़ना होगा। मुझे इसके बारे में पता नहीं था लेकिन मैं खिलाड़ियों को इसके बारे में बताऊंगा। यह उन्हें यह बताने का एक अच्छा कारण है कि हमें मैदान पर उतरकर मैच जीतना है। उम्मीद है कि हम इस सिलसिले को तोड़ देंगे।

2010 में ड्रॉ रहा था दोनों टीमों के बीच मैच
गुरुवार का यह मैच दक्षिण अफ्रीका में 2010 विश्व कप के उद्घाटन मैच जैसा ही है। वह मैच जोहानिसबर्ग में 1-1 से ड्रॉ हुआ था। मेक्सिको के मैनेजर के तौर पर अपना तीसरा कार्यकाल संभाल रहे एग्वायरे ने टीम को वर्षों बाद अपना सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खेलते हुए देखा है और टीम सात मैच के अजेय अभियान के साथ विश्व कप में उतर रही है। मेक्सिको को अपनी पिछली हार नवंबर में पैराग्वे के खिलाफ मिली थी। एग्वायरे ने कहा, यह हमारे लिए एक शानदार दिन हो सकता है। चाहे कुछ भी हो यह एक ऐसा जश्न होगा जो दशकों तक याद रखा जाएगा।

एग्वायरे ने 1986 में अपने देश में हुए विश्व कप में मेक्सिको का प्रतिनिधित्व किया था तब टीम ने टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच नहीं खेला था लेकिन क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। मेक्सिको 1930, 1950, 1954, 1958 और 1962 विश्व कप में पहले दिन हुए अपने मैच हार गया था और 1970 (अपने देश में) और 2010 में मैच ड्रॉ रहे थे।