सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Iran issues warning ahead of FIFA World Cup says they will stop play if slogans are raised against team

FIFA World Cup: विश्व कप से पहले ईरान ने दी चेतावनी, राष्ट्रीय टीम के खिलाफ नारेबाजी होने पर मैच रोकने की धमकी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 11 Jun 2026 10:11 AM IST
विज्ञापन
सार

फीफा विश्व कप की शुरुआत से पहले ही टूर्नामेंट विवादों में घिरता जा रहा है। ईरान के खेल मंत्री अहमद दुन्यामाली ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर मैच के दौरान राष्ट्रीय टीम के खिलाफ नारेबाजी होती है तो वह मैच को रोक देंगे।

Iran issues warning ahead of FIFA World Cup says they will stop play if slogans are raised against  team
ईरान फुटबॉल टीम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

ईरान के खेल मंत्री अहमद दुन्यामाली ने चेतावनी दी है कि अगर फीफा विश्व कप मुकाबलों के दौरान स्टेडियम में आधिकारिक रूप से स्वीकृत नहीं किए गए झंडे प्रदर्शित किए गए या राष्ट्रीय टीम के खिलाफ नारेबाजी की गई तो ईरानी टीम मैच रोक सकती है। ईरान ग्रुप-जी में है। इस टीम का पहला मुकाबला 15 जून को लॉस एंजिलिस में न्यूजीलैंड से होगा। 21 जून को उसी जगह पर ईरान की टीम बेल्जियम से भिड़ेगी, जबकि 26 जून को सिएटल में मिस्र के खिलाफ इस टीम का सामना होगा।

ईरान के खेल मंत्री ने किया आगाह
ईरानी मीडिया के अनुसार, दुन्यामाली ने कहा, 'हमने फीफा को बता दिया है कि जहां ईरान विश्व कप में खेलेगा, अगर उन स्टेडियम में आधिकारिक रूप से स्वीकृत नहीं किए गए झंडे लाए जाते हैं या राष्ट्रीय टीम के खिलाफ नारे लगाए जाते हैं तो टीम मैनेजर निश्चित रूप से मैच रोकने के लिए जिम्मेदार होंगे।' मंत्री ने आगे कहा कि ईरानी अधिकारियों को टीम के ग्रुप-स्टेज के आखिरी मैच को लेकर आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा, हमें भरोसा दिलाया गया है कि मिस्र के खिलाफ मुकाबले के दौरान स्टेडियम में कोई भी गड़बड़ी वाली घटना नहीं होगी।

अप्रैल में वैंकूवर में फीफा कांग्रेस के बाहर प्रदर्शनकारी जमा हुए, जिन्होंने ईरान को विश्व कप से बाहर करने की मांग की थी। उनका तर्क था कि राष्ट्रीय टीम ईरानी लोगों के बजाय इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का प्रतिनिधित्व करती है। मिस्र के खिलाफ ईरान के मैच ने भी तब ध्यान खींचा जब दोनों देशों के फुटबॉल संघों ने कथित तौर पर फीफा से खेल के दौरान एलजीबीटीक्यू से जुड़ी गतिविधियों को रोकने का आग्रह किया। स्थानीय आयोजकों ने इस मैच को सिएटल के प्राइड वीकेंड समारोह के लिए प्राइड मैच के तौर पर तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासंघ ने टिकट देने से इनकार का किया था दावा
मैदान के बाहर, ईरानी टीम को टूर्नामेंट से पहले कई संगठनात्मक समस्याओं का सामना करना पड़ा है। ईरान के फुटबॉल महासंघ ने बताया कि विश्व कप से कुछ दिन पहले ही उनके टिकट आवंटन को रद्द कर दिया गया था। इससे वे समर्थक, जिन्होंने पहले ही यात्रा की योजना बना ली थी उन्हें मैच देखने का मौका नहीं मिल सकेगा। टीम अभी तिजुआना (मैक्सिको) में ट्रेनिंग कर रही है और जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण यात्रा संबंधी चुनौतियों का भी सामना कर रही है। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने पुष्टि की है कि ईरानी टीम को अपने प्रत्येक विश्व कप मैच से एक दिन पहले अमेरिका में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed