फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Kylian Mbappe Breaks Lionel Messi's World Cup Goal Record, Tops Golden Boot Race with 10 Goals

FIFA WC: मेसी को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा गोल दागने वाले फुटबॉलर बने एमबाप्पे; गोल्डन बूट की दौड़ में भी सबसे आगे

Sun, 19 Jul 2026 05:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 19 Jul 2026 05:39 AM IST
सार

फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे स्थान के मुकाबले में दो गोल कर विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनके नाम अब 22 विश्व कप गोल हैं, जबकि लियोनल मेसी 21 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं। एमबाप्पे इस विश्व कप में 10 गोल के साथ गोल्डन बूट की दौड़ में भी शीर्ष पर बने हुए हैं।

विज्ञापन
Kylian Mbappe Breaks Lionel Messi's World Cup Goal Record, Tops Golden Boot Race with 10 Goals
एमबाप्पे और मेसी - फोटो : ANI

विस्तार

फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे ने फीफा विश्व कप 2026 में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो अब तक किसी भी फुटबॉलर के नाम नहीं था। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे स्थान के मुकाबले में दो गोल दागकर एम्बाप्पे विश्व कप इतिहास के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। उनके नाम अब विश्व कप में 22 गोल हो गए हैं और उन्होंने अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी (21 गोल) का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। हालांकि, कांस्य पदक के मुकाबले में फ्रांस को इंग्लैंड के हाथों 6-4 से हार झेलनी पड़ी, लेकिन एम्बाप्पे की यह उपलब्धि मैच का सबसे बड़ा आकर्षण रही।

विज्ञापन

22वें गोल के साथ बनाया नया रिकॉर्ड
इंग्लैंड ने पहले हाफ में 4-0 की बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ के 48वें मिनट में एमबाप्पे ने डीन हेंडरसन को छकाते हुए फ्रांस का पहला गोल किया। इसके बाद 66वें मिनट में बाएं पैर से शानदार शॉट लगाकर उन्होंने अपना दूसरा और विश्व कप करियर का 22वां गोल दागा। इस गोल के साथ उन्होंने लियोनल मेसी के 21 गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। एम्बाप्पे के दूसरे गोल से फ्रांस ने स्कोर 4-3 कर दिया था और वापसी की उम्मीद जगा दी थी, लेकिन अंत में इंग्लैंड ने 6-4 से जीत दर्ज कर तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्डन बूट जीतने की दहलीज पर
एमबाप्पे इस विश्व कप में अब तक 10 गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं। उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेसी हैं, जिन्होंने अब तक आठ गोल किए हैं। तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के जूड बेलिंगहम और नॉर्वे के एर्लिंग हालंद सात-सात गोल के साथ मौजूद हैं।

गोल्डन बूट स्टैंडिंग्स

खिलाड़ी देश गोल असिस्ट
किलियन एमबाप्पे फ्रांस 10 4
लियोनल मेसी अर्जेंटीना 8 4
जूड बेलिंगहम इंग्लैंड 7 1
एर्लिंग हालंद नॉर्वे 7 0
उस्मान डेम्बेले फ्रांस 6 2
हैरी केन इंग्लैंड 6 1
विज्ञापन

तीन विश्व कप में ही सबसे बड़े गोल स्कोरर बने
एमबाप्पे ने सिर्फ तीन विश्व कप (2018, 2022 और 2026) खेलते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 2018 में चार, 2022 में आठ और 2026 में अब तक 10 गोल किए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने सिर्फ 22 मैचों में 22 गोल दागे हैं। इस विश्व कप में उन्होंने सेनेगल, इराक और स्वीडन के खिलाफ दो-दो गोल किए। इसके अलावा पराग्वे के खिलाफ पेनाल्टी, मोरक्को के खिलाफ एक गोल और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे स्थान के मुकाबले में दो गोल कर नया इतिहास रचा।
 

मेसी और क्लोजे दोनों पीछे छूटे
विश्व कप 2026 से पहले जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे 16 गोल के साथ विश्व कप इतिहास के सबसे सफल गोल स्कोरर थे। लेकिन इस विश्व कप में पहले लियोनेल मेसी ने क्लोजे का रिकॉर्ड तोड़ा और 21 गोल तक पहुंचे। इसके बाद एम्बाप्पे ने मेसी को भी पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

विश्व कप इतिहास के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश गोल मैच
किलियन एमबाप्पे फ्रांस 22 22
लियोनेल मेसी अर्जेंटीना 21 33
मिरोस्लाव क्लोजे जर्मनी 16 24
रोनाल्डो ब्राजील 15 19
हैरी केन इंग्लैंड 14 18

चार साल पहले भी जीता था गोल्डन बूट
एमबाप्पे ने कतर विश्व कप 2022 में आठ गोल के साथ गोल्डन बूट जीता था। उस टूर्नामेंट के फाइनल में फ्रांस को लियोनल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना से पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा था। अब 2026 विश्व कप में वह लगातार दूसरी बार गोल्डन बूट जीतने के बेहद करीब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed