फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup Final 2026 Top 5 Teams With Most Goals in a Single World Cup Edition Messi Argentina vs Spain

FIFA Final: गोलों की बरसात से इतिहास रचेगी अर्जेंटीना? देखें विश्वकप में सबसे ज्यादा गोल करने वाली टॉप-5 टीमें

Sun, 19 Jul 2026 01:21 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 19 Jul 2026 01:21 PM IST
सार

फीफा विश्वकप 2026 गोलों की बारिश के लिए याद किया जाएगा। टूर्नामेंट में अब तक कई रिकॉर्ड टूट चुके हैं और लियोनेल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना भी अपने सबसे बेहतरीन गोल स्कोरिंग अभियान के साथ फाइनल में पहुंची है। आइए जानते हैं, एक वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा गोल करने वाली टॉप-5 टीमें कौन-सी हैं।

विज्ञापन
FIFA World Cup Final 2026 Top 5 Teams With Most Goals in a Single World Cup Edition Messi Argentina vs Spain
लियोनेल मेसी - फोटो : ANI/IANS

विस्तार

फीफा विश्वकप 2026 गोलों की बरसात के लिए याद किया जाएगा। उत्तर अमेरिका में खेले गए 102 मुकाबलों में अब तक 297 गोल हो चुके हैं, जो टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे ज्यादा स्कोरिंग वाला संस्करण बन गया है। इसी बीच लियोनेल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना ने भी गोलों की झड़ी लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। हालांकि, एक विश्वकप में सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीमों की सूची में वह अभी संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर है।

विज्ञापन

कौन सी टीम ने एक विश्वकप में सबसे ज्यादा गोल किए हैं?

रैंक टीम विश्वकप संस्करण गोल
1 हंगरी 1954 27
2 फ्रांस 1958 23
3 ब्राजील 1950 22
4 अर्जेंटीना 2026 19
4 ब्राजील 1970 19
विज्ञापन
विज्ञापन

1970 में ब्राजील ने कैसे मचाई थी धूम?

1970 विश्वकप में ब्राजील ने 19 गोल किए और फाइनल में इटली को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। जायरजिन्हो ने सात और पेले ने चार गोल किए। पूरे टूर्नामेंट में ब्राजील ने सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ ग्रुप चरण के मुकाबले में 1-0 की जीत के दौरान क्लीन शीट रखी।

विज्ञापन

2026 में अर्जेंटीना ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया है?

लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने फाइनल तक पहुंचने के सफर में 19 गोल किए हैं। यह विश्वकप इतिहास में टीम का सबसे बेहतरीन गोल स्कोरिंग अभियान है। मेसी ने आठ गोल और चार असिस्ट के साथ टीम के अभियान में अहम योगदान दिया है। अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतने वाली तीसरी टीम बनने की कोशिश में है।

1950 में ब्राजील क्यों नहीं जीत सका खिताब?

मेजबान ब्राजील ने 1950 विश्वकप में 22 गोल दागे, जो टूर्नामेंट के कुल 88 गोलों का एक चौथाई हिस्सा था। एडेमिर ने नौ गोल कर गोल्डन बूट जीता। हालांकि, फाइनल में उरुग्वे से मिली हार 'माराकानाज़ो' के नाम से इतिहास में दर्ज हो गई।

1958 में फ्रांस ने कैसे बनाया रिकॉर्ड?

1958 विश्वकप में फ्रांस ने 23 गोल किए। जस्ट फॉन्टेन ने सिर्फ छह मैचों में 13 गोल दागे, जो आज भी एक विश्वकप संस्करण में किसी खिलाड़ी द्वारा किए गए सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड है। फ्रांस ने तीसरे स्थान के मुकाबले में पश्चिम जर्मनी को 6-3 से हराया था।

1954 में हंगरी का रिकॉर्ड आज भी क्यों कायम है?

1954 विश्वकप में हंगरी ने 27 गोल किए, जो आज भी एक संस्करण में किसी टीम द्वारा किए गए सबसे ज्यादा गोल हैं। टीम ने प्रति मैच 5.38 गोल का औसत निकाला। हालांकि, फाइनल में उसे पश्चिम जर्मनी से हार का सामना करना पड़ा। सैंडोर कोचिस ने 11 गोल किए, जबकि नंदोर हिडेगकुटी और फेरेंक पुस्कास ने चार-चार गोल दागे। ग्रुप चरण के सिर्फ दो मैचों में ही हंगरी ने 17 गोल कर दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed