फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi Record Against Spain and in Finals Ahead of FIFA World Cup 2026 Final

Lionel Messi Record: स्पेन के खिलाफ कैसा है मेसी का रिकॉर्ड? कुल तीन फीफा विश्वकप फाइनल में कर चुके कितने गोल?

Sun, 19 Jul 2026 12:09 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 19 Jul 2026 12:09 PM IST
सार

फीफा विश्वकप 2026 के फाइनल में स्पेन से भिड़ने के लिए तैयार लियोनेल मेसी का स्पेन के खिलाफ और पिछले वर्ल्ड कप फाइनल्स में कैसा रहा है रिकॉर्ड? जानिए विस्तार से...

विज्ञापन
Lionel Messi Record Against Spain and in Finals Ahead of FIFA World Cup 2026 Final
लियोनेल मेसी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

फीफा विश्वकप 2026 के फाइनल में पूरी दुनिया की नजरें एक बार फिर लियोनेल मेसी पर टिकी होंगी। अर्जेंटीना के कप्तान अपने करियर के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक खेलने उतरेंगे, लेकिन उनके सामने यूरोपीय चैंपियन स्पेन की चुनौती होगी। ऐसे में सवाल यह है कि स्पेन के खिलाफ मेसी का रिकॉर्ड क्या कहता है और क्या वह इस बार इतिहास बदल पाएंगे?

विज्ञापन


स्पेन के खिलाफ मेसी का रिकॉर्ड क्या कहता है?
भले ही लियोनेल मेसी अर्जेंटीना के सबसे बड़े खिलाड़ियों में गिने जाते हों, लेकिन उनका फुटबॉल करियर स्पेन से भी गहराई से जुड़ा रहा है। 13 साल की उम्र में वह बार्सिलोना पहुंचे और ला मासिया अकादमी से निकलकर दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉलर बने। एक समय ऐसा भी था जब उनके स्पेन की राष्ट्रीय टीम से खेलने की चर्चा हुई थी। अब 25 साल से ज्यादा समय बाद मेसी अर्जेंटीना के कप्तान के तौर पर दूसरे विश्वकप खिताब की तलाश में हैं और उनके रास्ते में सिर्फ स्पेन खड़ा है।

विज्ञापन

स्पेन के खिलाफ मेसी के आंकड़े कैसे रहे हैं?
लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए अब तक 206 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, लेकिन स्पेन के खिलाफ उन्हें सिर्फ तीन बार खेलने का मौका मिला है। दोनों देशों के बीच 1966 के बाद कोई आधिकारिक प्रतिस्पर्धी मुकाबला नहीं हुआ, इसलिए ये सभी मैच दोस्ताना रहे।

स्पेन के खिलाफ मेसी का रिकॉर्ड
खेले गए मैच: 3
जीत: 1
हार: 2
ड्रॉ: 0
गोल: 2

स्पेन के खिलाफ पहला मुकाबला कैसा रहा था?
मेसी ने पहली बार 2005 अंडर-20 विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में स्पेन का सामना किया था। उस मैच में उन्होंने एक गोल किया और अर्जेंटीना ने 3-1 से जीत दर्ज की। सीनियर स्तर पर 11 अक्तूबर 2006 को मर्सिया में उन्होंने स्पेन के खिलाफ पहला मैच खेला। उस मुकाबले में मेसी ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन गोल नहीं कर सके और 66वें मिनट में बदले गए। स्पेन ने यह मैच 2-1 से जीता।

क्या मेसी ने स्पेन के खिलाफ गोल भी किए हैं?
करीब तीन साल बाद डिएगो माराडोना की कोचिंग में मेसी ने स्पेन के खिलाफ पेनल्टी पर गोल किया। हालांकि अर्जेंटीना को फिर हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद अर्जेंटीना ने मौजूदा विश्व चैंपियन स्पेन को 4-1 से हराया। उस मुकाबले में मेसी ने शानदार चिप शॉट से गोल करते हुए टीम को बढ़त दिलाई और अर्जेंटीना ने पहले हाफ में ही तीन गोल की बढ़त बना ली। 2018 में स्पेन के खिलाफ 6-1 की हार वाले मैच में मेसी चोट के कारण नहीं खेले थे।
विज्ञापन

विश्वकप फाइनल में मेसी का रिकॉर्ड कैसा है?
फीफा विश्वकप 2026 का फाइनल मेसी के करियर का तीसरा विश्वकप फाइनल होगा। इससे पहले वह 2014 और 2022 में फाइनल खेल चुके हैं। ब्राजील में खेले गए 2014 विश्वकप में मेसी पहली बार फाइनल तक पहुंचे थे। अर्जेंटीना को जर्मनी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अतिरिक्त समय में मारियो गोट्जे ने विजयी गोल कर जर्मनी को चैंपियन बनाया।

2022 विश्वकप फाइनल क्यों रहा यादगार?
कतर विश्वकप 2022 के फाइनल में मेसी ने अर्जेंटीना को फ्रांस के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में जीत दिलाई। उन्होंने मैच में दो गोल किए और प्लेयर ऑफ द मैच के साथ टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार भी जीता।

18 दिसंबर 2022 को खेला गया यह मुकाबला फुटबॉल इतिहास के सबसे रोमांचक फाइनल में गिना जाता है। मेसी ने पेनल्टी पर पहला गोल किया, फिर अतिरिक्त समय में दूसरा गोल दागा। मुकाबला 3-3 से बराबरी पर खत्म हुआ और पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने जीत हासिल कर विश्वकप अपने नाम किया। इसी के साथ मेसी ने अपने करियर का वह बड़ा खिताब भी जीत लिया, जिसकी उन्हें लंबे समय से तलाश थी।

क्या तीसरे फाइनल में इतिहास रच पाएंगे मेसी?
अब मेसी अपने तीसरे विश्वकप फाइनल में उतरने जा रहे हैं। उनके सामने स्पेन की मजबूत चुनौती होगी। ऐसे में सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि क्या अर्जेंटीना के कप्तान एक बार फिर अपनी टीम को विश्व चैंपियन बनाकर इतिहास रच पाएंगे या स्पेन उनके रास्ते की सबसे बड़ी बाधा बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed