{"_id":"6a76a62b9ba79b176d0e70be","slug":"lionel-messi-faced-chilling-bomb-threat-during-fifa-world-cup-2026-police-dossier-reveals-2026-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lionel Messi: फीफा विश्वकप के दौरान मेसी को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी? पुलिस डोजियर में चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Lionel Messi: फीफा विश्वकप के दौरान मेसी को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी? पुलिस डोजियर में चौंकाने वाला खुलासा
Sat, 08 Aug 2026 09:14 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 08 Aug 2026 09:14 AM IST
सार
फीफा विश्व कप 2026 के दौरान अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी को कथित तौर पर जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पुलिस डोजियर के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, एक शख्स ने स्टेडियम में चार बम लेकर पहुंचने और मेसी को निशाना बनाने की बात कही थी। टूर्नामेंट के दौरान क्रिस्टियानो रोनाल्डो और रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सियर भी सुरक्षा संबंधी घटनाओं का शिकार हुए।
विज्ञापन
लियोनल मेसी
- फोटो : ANI/IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीफा विश्व कप 2026 भले ही मैदान पर रोमांचक मुकाबलों और यादगार पलों के लिए जाना गया हो, लेकिन टूर्नामेंट के दौरान सुरक्षा एजेंसियों के सामने कई गंभीर चुनौतियां भी आईं। अर्जेंटीना के कप्तान और दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी को कथित तौर पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पुलिस डोजियर में दर्ज घटनाओं का हवाला देते हुए सामने आई एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
मेसी को मिली थी बम से उड़ाने की धमकी
रिपोर्ट के मुताबिक, टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों, अधिकारियों और उनके परिवारों को निशाना बनाने की कई धमकियां मिली थीं। इनमें मेसी के खिलाफ मिली धमकियां सबसे गंभीर और विशिष्ट बताई गईं। एक मामले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अधिकारियों को फोन कर कहा कि वह दो अन्य लोगों के साथ डलास के स्टेडियम की ओर जा रहा है। उसके पास कथित तौर पर होममेड बम और AR-15 राइफल थी। उसने पुलिस अधिकारियों और दोनों टीमों के खिलाड़ियों को निशाना बनाने की बात कही और विशेष रूप से मेसी का नाम लिया।

लियोनेल मेसी
- फोटो : ANI/IANS
'चार बम लेकर स्टेडियम में घुसूंगा'
- मेसी को लेकर एक और धमकी अर्जेंटीना और मिस्र के बीच सात जुलाई को खेले गए मुकाबले से जुड़ी थी। रिपोर्ट के अनुसार, एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया गया कि पोस्ट करने वाला व्यक्ति अटलांटा स्टेडियम में प्रवेश करने वाला है और उसके शरीर पर चार बम बंधे हुए हैं। उस पोस्ट में कथित तौर पर लिखा था, 'मैं अटलांटा स्टेडियम में जाकर अपने शरीर पर बंधे चार बमों से मेसी को उड़ा दूंगा।'
- इस पोस्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। स्टेडियम में विस्फोटक विशेषज्ञों, डॉग हैंडलर्स और K-9 यूनिट्स की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया। एक अन्य कॉल में स्टेडियम के कूड़ेदानों में तीन बम रखे होने का दावा किया गया था।
रोनाल्डो
- फोटो : FIFA.COM
रोनाल्डो भी रहे सुरक्षा एजेंसियों की नजर में
- सिर्फ मेसी ही नहीं, पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर भी कई घटनाएं सामने आईं। 14 जून को फीफा के एक कर्मचारी ने अधिकारियों को सूचना दी कि एक व्यक्ति रोनाल्डो के ठहरने की जगह की जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहा है।
- इसके बाद ह्यूस्टन पुलिस ने उस होटल से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जहां रोनाल्डो और पुर्तगाल की टीम ठहरी हुई थी। टोरंटो में भी एक अन्य व्यक्ति को रोनाल्डो के साथ लिफ्ट में जाने की कोशिश करने के बाद हिरासत में लिया गया। उसने पुलिस को कथित तौर पर बताया कि वह सिर्फ रोनाल्डो के साथ सेल्फी लेना चाहता था।
रेफरी को मिले 6000 से ज्यादा धमकी भरे मैसेज
फ्रांस के रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सियर भी सुरक्षा खतरों से अछूते नहीं रहे। डोजियर के मुताबिक, उन्हें व्हाट्सऐप पर 6,000 से ज्यादा धमकी भरे संदेश मिले। विश्व कप के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी एफबीआई और आईपीसीसी यानी सेंटर फॉर इंटरनेशनल पुलिस कू-ऑपरेशन के नेतृत्व वाले संयुक्त नेटवर्क ने की। एजेंसियां आतंकवाद संबंधी अलर्ट, खिलाड़ियों की स्टॉकिंग और हिंसा की धमकियों पर नजर रख रही थीं। इन घटनाओं ने दिखाया कि दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा मैदान के बाहर भी बड़ी चुनौती बनी रही।