फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Spain vs Argentina Final: What Do the Tournament Stats Reveal Ahead of the FIFA World Cup 2026 Final?

FIFA WC: स्पेन या अर्जेंटीना, आंकड़े किसके पक्ष में? अटैक, डिफेंस, पासिंग...किस विभाग में कौन है सबसे मजबूत?

Sun, 19 Jul 2026 09:15 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 19 Jul 2026 09:15 AM IST
सार

फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले आंकड़े स्पेन और अर्जेंटीना के बीच बेहद दिलचस्प मुकाबले की कहानी बयां कर रहे हैं। कहीं मेसी का जादू भारी है तो कहीं रोड्री की पासिंग, कहीं स्पेन का अभेद्य डिफेंस तो कहीं अर्जेंटीना का विस्फोटक आक्रमण। जानिए कौन किस मामले में आगे है।

विज्ञापन
Spain vs Argentina Final: What Do the Tournament Stats Reveal Ahead of the FIFA World Cup 2026 Final?
यमाल और मेसी - फोटो : FIFA

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। 39 दिन और 103 मुकाबलों के बाद अब विश्व चैंपियन का फैसला स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगा। एक तरफ मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना है, जिसने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल किए हैं, तो दूसरी ओर स्पेन है, जिसने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल खाया है। हालांकि, केवल यही आंकड़े पूरी कहानी नहीं बताते। पासिंग, एक्सपेक्टेड गोल (xG), गेंद पर नियंत्रण, दौड़, डिफेंस और व्यक्तिगत प्रदर्शन जैसे आंकड़े बताते हैं कि यह मुकाबला कितना संतुलित होने वाला है।

विज्ञापन

मेसी का जादू बनाम स्पेन का सामूहिक खेल
लियोनल मेसी इस विश्व कप में अर्जेंटीना के सबसे बड़े मैच विनर रहे हैं। उन्होंने अब तक आठ गोल और चार असिस्ट किए हैं। उनके नाम सबसे ज्यादा 34 शॉट, संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 19 शॉट ऑन टारगेट, सर्वाधिक 6.16 xG और सबसे ज्यादा 34 कॉर्नर लेने का रिकॉर्ड भी है।

दूसरी ओर स्पेन किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रहा। मिकेल ओयारजाबाल पांच गोल के साथ टीम के शीर्ष स्कोरर हैं, जबकि दानी ओल्मो और मार्क कुकुरेला ने दो-दो असिस्ट किए हैं। यही सामूहिक प्रदर्शन स्पेन की सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पासिंग में रोड्री नंबर-1, लेकिन टीम के तौर पर अर्जेंटीना आगे
स्पेन के कप्तान रोड्री ने इस विश्व कप में सबसे ज्यादा 648 सफल पास पूरे किए हैं। उनके बाद भी स्पेन के दो डिफेंडर शीर्ष तीन में शामिल हैं।

विश्व कप 2026: सबसे ज्यादा सफल पास पूरे करने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश सफल पास
रोड्री स्पेन 648
पाउ कुबार्सी स्पेन 547
आयमेरिक लापोर्टे स्पेन 533
मार्क गुएही इंग्लैंड 517
लिएंड्रो परेडेस अर्जेंटीना 496
एज़री कोन्सा इंग्लैंड 468
एंजो फर्नांडीज अर्जेंटीना 448
मैनुएल अकांजी स्विट्जरलैंड 444
ग्रेनिट झाका स्विट्जरलैंड 427
गेब्रियल मगलाएस ब्राजील 413

हालांकि व्यक्तिगत स्तर पर स्पेन का दबदबा है, लेकिन टीम के रूप में अर्जेंटीना ने ज्यादा पास पूरे किए हैं।

विज्ञापन

विश्व कप 2026: सबसे ज्यादा सफल पास करने वाली टीमें

टीम सफल पास
अर्जेंटीना 4324
स्पेन 4156
फ्रांस 3868
इंग्लैंड 3579
मोरक्को 3240
स्विट्जरलैंड 2798
नॉर्वे 2727
पुर्तगाल 2654
बेल्जियम 2653
ब्राजील 2462

दिलचस्प बात यह है कि दोनों टीमों की पासिंग एक्यूरेसी 91 प्रतिशत रही है।

xG में अर्जेंटीना का पलड़ा भारी
एक्सपेक्टेड गोल (xG) यह बताता है कि किसी टीम ने गोल करने के कितने बेहतर मौके बनाए।

विश्व कप 2026: टीम एक्सपेक्टेड गोल्स

टीम xG
फ्रांस 16.43
अर्जेंटीना 15.38
इंग्लैंड 15.14
स्पेन 14.96
ब्राजील 10.88
बेल्जियम 10.62
नॉर्वे 9.93
स्विट्जरलैंड 9.59
कनाडा 9.02
जर्मनी 8.64

अर्जेंटीना ने 15.38 xG के मुकाबले 19 गोल किए हैं, यानी टीम ने अपने मौकों का शानदार फायदा उठाया। वहीं स्पेन का xG 14.96 रहा और उसने 13 गोल किए।

स्पेन का डिफेंस, अर्जेंटीना का अटैक
स्पेन ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल खाया है और छह क्लीन शीट दर्ज की हैं। गोलकीपर उनाई सिमोन ने 14 शानदार बचाव किए हैं। वहीं अर्जेंटीना ने सात गोल खाए, लेकिन उसने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 19 गोल दागे हैं। यही वजह है कि फाइनल को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ आक्रमण बनाम सर्वश्रेष्ठ रक्षा की लड़ाई माना जा रहा है।

दौड़, स्प्रिंट और फिटनेस में स्पेन आगे
स्पेन ने औसत गति (6.08 किमी/घंटा), हाई-स्पीड रन (8836) और स्प्रिंट (3121) में अर्जेंटीना से बेहतर प्रदर्शन किया है। दूसरी ओर अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने कुल मिलाकर ज्यादा दूरी तय की है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में 8,13,091 मीटर दौड़ लगाई, जबकि स्पेन ने 7,99,554 मीटर दूरी तय की।

फाइनल में आंकड़ों से ज्यादा दबाव और अनुभव की परीक्षा
ये आंकड़े बताते हैं कि दोनों टीमें लगभग हर विभाग में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। जहां अर्जेंटीना के पास लियोनल मेसी जैसा बड़ा मैच विजेता और सबसे खतरनाक आक्रमण है, वहीं स्पेन के पास टूर्नामेंट का सबसे मजबूत डिफेंस और गेंद पर नियंत्रण रखने की कला है। ऐसे में न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी में होने वाला फाइनल सिर्फ आंकड़ों का नहीं, बल्कि धैर्य, रणनीति और बड़े मौकों पर प्रदर्शन की असली परीक्षा भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed