{"_id":"6511563fb908a647ae004176","slug":"ind-vs-sl-asian-games-final-indian-womens-cricket-team-won-gold-first-time-titas-sadhu-smriti-jemimah-shine-2023-09-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार जीता स्वर्ण, तितास-मंधाना का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
IND vs SL: एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार जीता स्वर्ण, तितास-मंधाना का शानदार प्रदर्शन
Mon, 25 Sep 2023 10:17 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 25 Sep 2023 10:17 PM IST
सार
फाइनल यानी स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारत ने श्रीलंका के सामने 117 रन का लक्ष्य रखा था। भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 116 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 97 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीत लिया है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांगझोऊ में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। फाइनल यानी स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारत ने श्रीलंका के सामने 117 रन का लक्ष्य रखा था। भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 116 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 46 रन की पारी खेली। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स ने 42 रन बनाए।
मैच में क्या हुआ?
शेफाली वर्मा कुछ खास नहीं कर सकीं, स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा रन बनाए
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी। शेफाली वर्मा 15 गेंदों में नौ रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद स्मृति ने जेमिमा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को रानावीरा ने तोड़ा। उन्होंने मंधाना को आउट किया। मंधाना ने 45 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली।
वहीं, ऋचा घोष नौ रन, दो मैचों के प्रतिबंध के बाद टीम में वापसी कर रहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर दो रन, पूजा वस्त्राकर दो रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा रोड्रिग्स ने 40 गेदों में पांच चौके की मदद से 42 रन की पारी खेली। दीप्ति और अमनजोत एक-एक रन बनाकर नाबाद रहीं। श्रीलंका की ओर से उदेशिका प्रबोधनी, सुगंदिका कुमारी और इनोका रानावीरा ने दो-दो विकेट लिए।

तितास साधु (दाएं) और स्मृति मंधाना (बाएं)
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंकाई पारी
जवाब में श्रीलंका की टीम की शुरुआत भी खराब रही थी। तितास साधु ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए चमारी अटापट्टू (12), अनुष्का संजीवनी (1) और विश्मी गुणारत्ने (0) को पवेलियन भेजा। इसके बाद हसिनी परेरा और निलाक्षी डि सिल्वा ने चौथे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी निभाई। पूजा ने निलाक्षी (23) को आउट कर साझेदारी को तोड़ा।
राजेश्वरी ने हसिनी (25) को आउट किया। दीप्ति ने ओशादी राणासिंघे (19), देविका वैद्य ने कविशा दिलहारी (5) और राजेश्वरी ने सुगंदिका कुमारी को आउट कर श्रीलंका की उम्मीदों को समाप्त कर दिया। भारत की ओर से तितास ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, राजेश्वरी को दो विकेट मिले। दीप्ति, पूजा और देविका को एक-एक विकेट मिला।

भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज | पारी | रन |
| जेमिमा रॉड्रिग्स | 3 | 109 |
| शेफाली वर्मा | 3 | 93 |
| स्मृति मंधाना | 3 | 80 |
| कैरी चेन | 2 | 73 |
विज्ञापन
शेफाली और स्मृति मंधाना
- फोटो : सोशल मीडिया
एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
| खिलाड़ी | मैच | विकेट | औसत |
|---|---|---|---|
| इनोशी प्रियदर्शिनी | 3 | 5 | 6.80 |
| पूजा वस्त्राकर | 3 | 5 | 7.60 |
| उदेशिका प्रबोधनी | 3 | 5 | 9.80 |
| तितास साधु | 2 | 4 | 4.00 |
| एंड्रियानी | 1 | 4 | 2.00 |