सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian boxer Minakshi advances to quarterfinals at Boxing World Cup match results and updates

Boxing World Cup: भारतीय महिला मुक्केबाज मीनाक्षी ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, अविनाश जमवाल को मिली हार

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुइयांग Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 18 Jun 2026 06:09 PM IST
सार

भारतीय महिला मुक्केबाज मीनाक्षी ने मुक्केबाजी विश्व कप के चौथे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। मीनाक्षी भारत के लिए इस टूर्नामेंट में पदक पक्का करने से एक कदम दूर हैं।

विज्ञापन
Indian boxer Minakshi advances to quarterfinals at Boxing World Cup match results and updates
मुक्केबाजी विश्व कप - फोटो : BFI Media

विस्तार

भारतीय मुक्केबाज मीनाक्षी ने गुरुवार को मुक्केबाजी विश्व कप के दूसरे चरण में महिलाओं के 51 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मौजूदा 48 किग्रा विश्व चैंपियन और इस वर्ग में दुनिया की नंबर एक मुक्केबाज मीनाक्षी इस टूर्नामेंट में ओलंपिक 51 किग्रा भार वर्ग में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने पोलैंड की नतालिया कुचेव्स्का के खिलाफ 5-0 से एकतरफा जीत हासिल करके अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन


ज्योति-जुगनू ने पक्के किए पदक
चौथे दिन हुए एक और मुकाबले में अविनाश जमवाल (65 किग्रा) किर्गिस्तान के मिर्जोखिद इमामनाजारोव से 0-5 से हारकर बाहर हो गए। टूर्नामेंट में अब तक पांच भारतीय मुक्केबाज निखिल (55 किग्रा), दीपक (70 किग्रा), मीनाक्षी (51 किग्रा), प्राची (57 किग्रा) और स्नेह (65किग्रा) क्वार्टर फाइनल में पहुच चुके हैं। वहीं, ज्योति (48 किग्रा) और जुगनू (85 किग्रा) सेमीफाइनल में पहुंचकर देश के लिए पदक पक्का कर चुके हैं।
विज्ञापन


चार भारतीय मुक्केबाज अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेलेंगे। महिलाओं के वर्ग में मीनाक्षी (51 किग्रा) का सामना कजाखस्तान की अलुआ बाल्किबेकोवा से होगा, जबकि स्नेह (65 किग्रा) पोलैंड की किंगा क्रोव्का से भिड़ेंगी। प्राची 57 किग्रा वर्ग में चीनी ताइपे की शिह यी वू के सामने होंगी। पुरुषों के वर्ग में निखिल (55 किग्रा) का सामना अजरबेजान के अमीन मम्मादजादा से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed