{"_id":"682dc172dd139c02610d0640","slug":"lady-gaga-wins-sports-emmy-for-her-super-bowl-performance-in-nfl-2024-know-complete-details-2025-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lady Gaga Wins Sports Emmy: मशहूर गायिका लेडी गागा ने जीता स्पोर्ट्स एमी अवॉर्ड, EGOT के करीब पहुंचीं","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Lady Gaga Wins Sports Emmy: मशहूर गायिका लेडी गागा ने जीता स्पोर्ट्स एमी अवॉर्ड, EGOT के करीब पहुंचीं
Wed, 21 May 2025 05:35 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 21 May 2025 05:35 PM IST
सार
एनएफएल 2024 में गागा ने न्यू ऑरलियन्स के बॉर्बन स्ट्रीट पर 'टॉप गन: मेवरिक' एंथम पर परफॉर्म किया था। यह न्यू ईयर अटैक में मारे गए 14 लोगों को समर्पित था। इस दौरान गागा ने पियानो बजाया था।
विज्ञापन
लेडी गागा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर गायिका लेडी गागा ने 59वीं राष्ट्रीय फुटबॉल लीग में 'होल्ड माई हैंड' के सुपर बाउल प्रदर्शन (किसी भी इवेंट से पहले होने वाली परफॉर्मेंस) के लिए स्पोर्ट्स एमी अवॉर्ड जीता। 46वें वार्षिक स्पोर्ट्स एमी अवॉर्ड्स में गागा को उत्कृष्ट संगीत निर्देशन की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। इस जीत ने गागा को EGOT (एमी, ग्रैमी, ऑस्कर और टोनी अवॉर्ड) के करीब ला दिया है। वह पहले ही ग्रैमी और ऑस्कर जीत चुकी हैं और अब उन्होंने एमी जीत लिया है। अब उन्हें सिर्फ टोनी अवॉर्ड जीतना है।
एनएफएल 2024 में गागा ने न्यू ऑरलियन्स के बॉर्बन स्ट्रीट पर 'टॉप गन: मेवरिक' के एंथम पर परफॉर्म किया था। यह न्यू ईयर अटैक में मारे गए 14 लोगों को समर्पित था। इस दौरान गागा को पियानो बजाते भी देखा गया था। मशहूर अभिनेत्री और गायिका को 'होल्ड माई हैंड' के लिए एमी से नवाजा गया। यह उनकी सुपरहिट फिल्म 'टॉप गन: मेवरिक' का गाना था।
विज्ञापन
एनएफएल 2024 में गागा ने न्यू ऑरलियन्स के बॉर्बन स्ट्रीट पर 'टॉप गन: मेवरिक' के एंथम पर परफॉर्म किया था। यह न्यू ईयर अटैक में मारे गए 14 लोगों को समर्पित था। इस दौरान गागा को पियानो बजाते भी देखा गया था। मशहूर अभिनेत्री और गायिका को 'होल्ड माई हैंड' के लिए एमी से नवाजा गया। यह उनकी सुपरहिट फिल्म 'टॉप गन: मेवरिक' का गाना था।
विज्ञापन