{"_id":"6a42483318a1c5e2080ece1d","slug":"legendary-athlete-anju-bobby-george-supports-neeraj-chopra-says-he-will-delivers-at-big-stage-again-2026-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Neeraj Chopra: दिग्गज एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने किया नीरज चोपड़ा का समर्थन, जल्द फॉर्म में वापसी का जताया भरोसा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Neeraj Chopra: दिग्गज एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने किया नीरज चोपड़ा का समर्थन, जल्द फॉर्म में वापसी का जताया भरोसा
Mon, 29 Jun 2026 03:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 29 Jun 2026 03:56 PM IST
सार
भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा पिछले कुछ समय से लय में नजर नहीं आ रहे हैं। राष्ट्रमंडल खेल और एशियाड से पहले दिग्गज एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने नीरज का समर्थन किया है। अंजू का कहना है कि नीरज जल्द ही फॉर्म में वापसी करेंगे।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज का मानना है कि भारतीय भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा जल्द ही अपने पुराने रंग में लौट आएंगे तथा इस साल होने वाले एशियाई खेलों और 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में फिर से शानदार प्रदर्शन करेंगे। नीरज सितंबर 2025 में टोक्यो विश्व चैंपियनशिप से पहले पीठ के निचले हिस्से की लगी चोट से उबर गए हैं। उन्होंने दोहा डायमंड लीग में इस सत्र की शुरुआत की और 85.69 मीटर के थ्रो के साथ चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल खेल और एशियाड में लेंगे हिस्सा
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता 28 वर्षीय चोपड़ा ने हाल ही में ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों और आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है। विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता लंबी कूद की एथलीट अंजू ने कहा, जहां तक नीरज का सवाल है तो वह प्रतियोगिता का स्तर बढ़ने के साथ ही अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर देंगे। वह ओलंपिक चैंपियन और विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता हैं। ऐसा कारनामा आज तक किसी भारतीय ने नहीं किया है। समय आने पर उनका अनुभव काम आएगा।
उन्होंने कहा, वह लगभग 10 वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय हैं। हम यह नहीं कह सकते कि वह अपनी बेहतरीन फॉर्म में नहीं हैं या अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने चरम पर रहते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। वह अब भी वह अपने चरम पर हैं। उन्होंने हमारे लिए बहुत कुछ किया है। अब उन्हें खेल का आनंद लेने दीजिए।

शैली और एंसी को सराहा
अंजू ने इसके साथ ही कहा कि उन्हें यकीन था कि लंबी कूद में उनका 22 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड उनकी ही शिष्या शैली सिंह और उनके गृह राज्य केरल की एंसी सोजन तोड़ सकती हैं। उन्होंने कहा, मुझे लगता था कि शैली या एंसी इस साल एशियाई खेलों या राष्ट्रमंडल खेलों में मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं क्योंकि इन खेलों में खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ही बनते हैं। यह रिकॉर्ड 22 साल से बना हुआ था और यह काफी लंबा समय था। मैं उसे बचपन से जानती हूं और वह भी केरल से ही है। वह काफी मेहनती है और कई बार रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंची। शैली भी काफी प्रतिभाशाली हैं। मुझे यकीन है कि जल्दी ही वह सात का आंकड़ा पार करेंगी।