सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Olympian Kiran Pahal registered a comfortable victory at the Indian Athletics Series match results

Indian Atheletics Series किरण पहल ने जीती महिलाओं की 400 मीटर दौड़, पुरुषों में प्रदीप शीर्ष पर रहे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 16 Jun 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
सार

किरण पहल ने इंडियन एथलेटिक्स सीरीज के 12वें चरण में शानदार प्रदर्शन किया और महिलाओं की 400 मीटर दौड़ जीती।

Olympian Kiran Pahal registered a comfortable victory at the Indian Athletics Series match results
किरण पहल - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

इंडियन एथलेटिक्स सीरीज के 12वें चरण में हरियाणा की इंटरनेशनल रनर किरण पहल ने मंगलवार को महिलाओं की 400 मीटर दौड़ जीती। सूरत में आयोजित प्रतियोगिता में 25 वर्षीय किरण ने 53.49 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। इस सीजन किरण पहल का बेस्ट 52.89 सेकेंड रहा है, जो हाल ही में इंडियन एथलेटिक्स सीरीज के लुधियाना चरण में दर्ज किया गया था। उन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक गेम्स में हिस्सा लिया था। 400 मीटर दौड़ में उनका पर्सनल बेस्ट 50.92 सेकेंड है।


48.41 सेकेंड का समय लेकर तमिलनाडु के प्रदीप एस. ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ का खिताब अपने नाम किया। हरियाणा के नवीन कुमार डागर ने लंबे समय बाद प्रतियोगिता में वापसी करते हुए पुरुषों की 3,000 मीटर स्टीपलचेज दौड़ 9:09.80 सेकेंड में जीती। दिल्ली की चारू शौकीन ने महिलाओं की 100 मीटर दौड़ 12.29 सेकेंड में अपने नाम की। वहीं, मध्य प्रदेश की हीरल जौहरी (12.56 सेकेंड) दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि उत्तर प्रदेश की चार्वी पुजारी (12.79 सेकेंड) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed