सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   India Women’s Recurve Team Defeats China To Win Gold At Archery World Cup Stage 2

Archery: तीरंदाजी विश्व कप में भारत का कमाल! चीन को उसके घर में हराकर महिला टीम ने जीता स्वर्ण; दीपिका चमकीं

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शंघाई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 10 May 2026 02:01 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत की महिला रिकर्व टीम ने शंघाई में खेले गए आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज-2 में मेजबान चीन को शूट-ऑफ में हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और कुमकुम मोहोड़ की तिकड़ी ने शानदार वापसी की। साहिल जाधव ने कंपाउंड वर्ग में ब्रॉन्ज भी जीता।

India Women’s Recurve Team Defeats China To Win Gold At Archery World Cup Stage 2
दीपिका कुमारी - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

भारत की महिला रिकर्व टीम ने आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज-2 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान चीन को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। शंघाई में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने दबाव भरे शूट-ऑफ में चीन को 5-4 (28-26) से हराया। इस जीत के साथ भारत ने 2021 के बाद पहला आर्चरी वर्ल्ड कप गोल्ड मेडल जीता।
Trending Videos

दीपिका कुमारी ने दिलाई यादगार जीत
 
  • भारत की ओर से दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और कुमकुम मोहोड़ ने शानदार खेल दिखाया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा और दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।
  • भारत ने पहला सेट जीता, लेकिन चीन ने वापसी करते हुए मुकाबला बराबरी पर ला दिया। चार सेट के बाद स्कोर बराबर रहा और मैच शूट-ऑफ तक पहुंच गया।
  • निर्णायक पल में भारतीय खिलाड़ियों ने संयम बनाए रखा। आखिरी तीर पर अनुभवी दीपिका कुमारी ने नौ अंक हासिल किए और भारत को यादगार जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमीफाइनल में कोरिया को भी चौंकाया
भारतीय टीम ने फाइनल से पहले सेमीफाइनल में 10 बार की ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। इस जीत ने भारत का आत्मविश्वास और बढ़ा दिया था। कोरिया जैसी मजबूत टीम को हराने के बाद भारत ने फाइनल में चीन को भी मात देकर अपनी ताकत साबित कर दी।

साहिल जाधव ने जीता कांस्य पदक
शनिवार को भारत के साहिल जाधव ने पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का खाता खोला था। 25 वर्षीय साहिल ने कांस्य पदक मुकाबले में डेनमार्क के मार्टिन डैम्सबो को 147-144 से हराया। पहले सेट में पिछड़ने के बाद उन्होंने लगातार वापसी करते हुए अगली चार सेट जीत लीं। यह साहिल के करियर का पहला वर्ल्ड कप पदक है।

सिमरनजीत कौर से भी उम्मीदें
भारत की पदक उम्मीदें यहीं खत्म नहीं हुईं। महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में सिमरनजीत कौर सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। वह अपने पहले व्यक्तिगत वर्ल्ड कप पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं।

भारत के लिए बड़ा संकेत
शंघाई में मिला यह गोल्ड मेडल भारतीय तीरंदाजी के लिए बड़ा संकेत माना जा रहा है। बड़े मुकाबलों में दबाव झेलकर जीतना दिखाता है कि भारतीय खिलाड़ी अब दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों को लगातार चुनौती देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed