{"_id":"65a0b9a6be02d625ce0589f3","slug":"paris-olympics-2024-mirabai-and-kishore-jena-have-their-eye-on-olympic-medal-will-go-foreign-for-preparation-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics 2024: ओलंपिक पदक पर मीराबाई और किशोर जेना की नजर, तैयारियों के लिए यहां जाएंगे दोनों","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Paris Olympics 2024: ओलंपिक पदक पर मीराबाई और किशोर जेना की नजर, तैयारियों के लिए यहां जाएंगे दोनों
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 12 Jan 2024 09:31 AM IST
सार
मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता जेवलिन थ्रोअर किशोर जेना को पेरिस ओलंपिक की तैयारियों के लिए गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया) भेजने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
मीराबाई और जेना
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
हांगझोऊ एशियाई खेलों के दौरान चोटिल हुईं टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू पेरिस ओलंपिक की तैयारियों के लिए एक बार फिर अमेरिका जा रही हैं। टोक्यो ओलंपिक से पहले भी मीरा सेंट लुई (अमेरिका) गई थीं। यहां वह डॉ. एरोन हार्शिग और कोच विजय शर्मा के संरक्षण में अपनी तैयारियों को अंजाम देंगी।
यही नहीं मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता जेवलिन थ्रोअर किशोर जेना को पेरिस ओलंपिक की तैयारियों के लिए गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया) भेजने का फैसला लिया है। जेना 78 दिन तक यहां तैयारियां करेंगे।
वहीं पहलवान दीपक पूनिया भी ओलंपिक के लिए 31 दिन तैयारियां मिशिगन (अमेरिका) में करेंगे। कोच विजय शर्मा के मुताबिक मीरा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शरीर की शक्ति बढ़ाने के लिए उन्हें डॉ. हार्शिग के पास ले जाया जा रहा है। टोक्यो से पहले सेंट लुई में की गई तैयारियों का काफी फायदा मिला था।
Trending Videos