दुनियाभर में वैश्विक महामारी बनकर फैले कोरोना वायरस की वजह से पूरा खेल जगत तबाह है। स्पोर्ट्स के कई इवेंट इसकी चपेट में आ गए हैं। इस खतरनाक वायरस के प्रकोप के चलते कई टूर्नामेंट को रद्द तो कईयों को स्थगित कर दिया गया है। इस वायरस से खिलाड़ी भी अछूते नहीं हैं। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कुछ खिलाड़ियों की कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक इस महामारी से लगभग 5000 लोगों की जाने जा चुकी है, जबकि 130000 से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हैं। आइए जानते हैं कि किन-किन खिलाड़ियों को इस वायरस ने अपनी चपेट में लिया हैः
कोरोना की चपेट में ये पांच खिलाड़ी, किसी ने बढ़ाई टीम की चिंता तो किसी ने उड़ाया था मजाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेनिएल रुगानी
पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथी खिलाड़ी डिफेंडर डेनिएल रुगानी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। हालाकि, इस मामले में क्लब ने जानकारी देते हुए कहा कि रुगानी की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
माइकेल अरटेटा
आर्सेनल के मैनेजर माइकेल अरटेटा को भी इस घातक वायरस की जांच पॉजिटिव पाया गया है।
रूडी गोबर्ट
राष्ट्रीय बास्केटबाल संघ (एनबीए) ने यूटा जैज के खिलाड़ी रूडी गोबर्ट को प्रारंभिक जांच के परीक्षण में कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया। गोबर्ट ने कॉन्फ्रेंस से निकलने से पहले सभी माइक्रोफोन को मजाक के रूप में छुआ और महामारी घोषित हो चुके वायरस का मजाक उड़ाया था।
डोनोवेन मिशेल
रूडी के बाद जैज के दूसरे खिलाड़ी डोनोवेन मिशेल भी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। इससे एनबीए के लिए चिंताए और भी बढ़ गईं हैं। हालांकि, सभी खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ की जांच चल रही है।