सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Sports ›   Star athlete Dutee Chand said- failed dope test due to pain medication, will challenge the ban

Dutee Chand: स्टार एथलीट दुती चंद ने कहा- दर्द की दवा के कारण डोप जांच में हुई विफल, प्रतिबंध को देंगी चुनौती

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 18 Aug 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
सार

भुवनेश्वर में कलिंगा इंस्टीट्यूट में प्रोफेेसर और स्पोर्ट्स मेडिसन विशेषज्ञ डॉक्टर सुदीप सतपथी ने दुती के शरीर में कैंसर के लेवल 1 के लक्षण पाए थे। दुती का कहना है कि उन्होंने 15-20 दिन दर्द कम होने की दवा ली थी। बाद में जब दर्द कम हो गया तो बंद कर दी।

Star athlete Dutee Chand said- failed dope test due to pain medication, will challenge the ban
दुती चंद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

भारत की सबसे तेज महिला धाविका दुती चंद को डॉक्टर ने नवंबर 2021 में कैंसर के प्रारंभिक चरण के लक्षणों के बारे में बताया था और खेल छोड़ने की सलाह दी थी। ये उस समय की बात है जब वह टोक्यो ओलंपिक में 100 और 200 मीटर रेस में पहले चरण से आगे नहीं बढ़ पाई थीं।
Trending Videos


भुवनेश्वर में कलिंगा इंस्टीट्यूट में प्रोफेेसर और स्पोर्ट्स मेडिसन विशेषज्ञ डॉक्टर सुदीप सतपथी ने दुती के शरीर में कैंसर के लेवल 1 के लक्षण पाए थे। दुती का कहना है कि उन्होंने 15-20 दिन दर्द कम होने की दवा ली थी। बाद में जब दर्द कम हो गया तो बंद कर दी। मैंने यह सैंपल नाडा को दिया और डोप नतीजा पॉजीटिव आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुती ने कहा कि मैं बहुत डर गई थी और नर्वस भी थी। सोच रही थी कि मेरी जिंदगी को क्या हो रहा है। एमआरआई रिपोर्ट के बाद चिकित्सकीय सलाह लेने वालीं दुती ने कहा कि उनकी समस्या 2021 में ग्रोइन इंजरी (पेट के निचले हिस्से) के बाद शुरू हुई। टोक्यो ओलंपिक के बाद राष्ट्रीय अंतर राज्यीय चैंपियनशिप में मैंने पेट के निचले हिस्से में काफी दर्द महसूस किया।

दुती ने कहा- मैंने डॉक्टरों से बात की लेकिन दर्द कम नहीं हुआ। जुलाई-अगस्त में ओलंपिक भी गई और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकीं। ओलंपिक से लौटने के बाद मैंने अल्ट्रासाउंड कराया लेकिन कुछ नहीं निकला। उसके बाद मैंने एमआरआई स्कैन कराया जिसमें डॉक्टर सतपथी ने बताया कि लेवल-1 के कैंसर ने अटैक शुरू कर दिया है। अगर खेलना नहीं छोड़ा तो स्थिति ज्यादा खराब हो सकती है।

दुती ने कहा- मेरे हार्मोंस में असंतुलित हुई, हो सकता है, यही कारण हो। पेट का दर्द धीरे-धीरे बढ़ता रहा। डॉक्टर ने कहा कि अगर दर्द होना जारी रहा तो कैंसर अटैक कर सकता है। उनका कहना है कि दवाई लेने के बाद दर्द कम हुआ और मैंने कोई और मेडिकल टेस्ट नहीं कराया है क्योंकि मैं ठीक महसूस कर रही हूं। नवंबर 2021 में एमआरआई के बाद दुती ने कोई और टेस्ट नहीं कराया।

चार साल के प्रतिबंध को देंगी चुनौती
एशियाई खेलों में दो रजत पदक जीतने वाली महिला एथलीट दुती चंद राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) द्वारा उन पर लगाए गए चार साल के प्रतिबंध को चुनौती देंगी। वह नाडा की टूर्नामेंट के इतर प्रतिबंधित पदार्थ की डोप जांच में विफल रही थीं। 27 साल की दुती पर बृहस्पतिवार को प्रतिबंध लगाया गया था। इस 100 मीटर की राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी एथलीट के पिछले साल दिसंबर में लिए गए दो नमूनों में ‘अन्य एनाबोलिक एजेंट / एसएआरएमएस’ मौजूद थे जो वाडा की 2023 प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में शामिल हैं। ये नमूने पांच और 26 दिसंबर को लिए गए थे और दोनों ही एक समान पदार्थ के पॉजिटिव पाए गए थे।
  • एसएआरएमएस’ (सलेक्टिव एंड्रोजन रिसेप्टर मोड्यूलेटर) ऐसे ‘नॉन स्टेराइड’ पदार्थ हैं जिन्हें आमतौर पर आस्टियोपोरोसिस (हड्डी संबंधित बीमारी), अनीमिया (खून की कमी) और मरीजों में जख्मों से उबरने के लिए किया जाता है। दुती पर लगा प्रतिबंध इस साल तीन जनवरी से प्रभावी होगा और पांच दिसंबर 2022 को लिए गए पहले नमूने की इस तारीख से उनके सभी प्रतिस्पर्धी नतीजे हटा दिए जाएंगे।
  • दुती के वकील पार्थ गोस्वामी नेकहा कि यह खिलाड़ी अपने पूरे पेशेवर कॅरिअर में ‘क्लीन एथलीट’ (किसी भी डोपिंग से दूर) रही है और यह मामला इस पदार्थ के ‘अनजाने में सेवन’ करने का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed