{"_id":"6a044d8a11703602370b7fe7","slug":"thailand-open-kidambi-srikanth-and-pv-sindhu-win-matches-advance-to-second-round-2026-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Thailand Open: किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधू ने जीते मुकाबले, दूसरे दौर में पहुंचे","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Thailand Open: किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधू ने जीते मुकाबले, दूसरे दौर में पहुंचे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 13 May 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार
किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधू थाईलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में बुधवार को सीधे गेम में जीत दर्ज करके दूसरे दौर में पहुंच गए।
किदांबी श्रीकांत-पीवी सिंधू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधू थाईलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में बुधवार को सीधे गेम में जीत दर्ज करके दूसरे दौर में पहुंच गए। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने सिंगापुर के आठवीं वरीयता प्राप्त लो कीन यू को 21-14, 21-15 से हराया। वहीं, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने चीनी ताइपै की तुंग सियू तोंग को मात दी।
श्रीकांत का सामना चीनी ताइपै के सू लि यांग से होगा जबकि सिंधू डेनमार्क की अमेली शूल्ज से खेलेंगी। एशिया चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंचे आयुष शेट्टी को जापान के छठी वरीयता प्राप्त कोडाइ नराओका के खिलाफ 13-21, 21-17, 4-21 से पराजय झेलनी पड़ी जबकि तरूण मन्नेपल्ली जापान के ही कोकी वातानाबे से 12-21, 16-21 से हार गए।
उन्नति हुड्डा और अनमोल खरब को क्रमश: थाईलैंड की चौथी वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग और चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त चेन यू फेइ ने हराया। हुड्डा को 21-11, 17-21, 16-21 से पराजय मिली जबकि खरब को टोक्यो ओलंपिक चैंपियन ने 21-19, 13-21, 18-21 से हराया।
Trending Videos