Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Vinesh Phogat: 'The whole of India is with you, you are the champion', reactions from the sports world
{"_id":"66bddc4e45425fd6c8092858","slug":"vinesh-phogat-the-whole-of-india-is-with-you-you-are-the-champion-reactions-from-the-sports-world-2024-08-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vinesh Phogat: 'पूरा भारत आपके साथ है, आप चैंपियन हो', विनेश की अपील खारिज होने पर खेल जगत से प्रतिक्रियाएं","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Vinesh Phogat: 'पूरा भारत आपके साथ है, आप चैंपियन हो', विनेश की अपील खारिज होने पर खेल जगत से प्रतिक्रियाएं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:17 PM IST
सार
ओलंपिक संघ ने विश्व कुश्ती की सर्वोच्च संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के ‘अमानवीय नियमों की भी आलोचना की, जो खिलाड़ियों पर पड़ने वाले शारीरिक और मनोवैज्ञानिक दबाव को समझने में नाकाम रहा।
विज्ञापन
1 of 7
विनेश फोगाट
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय खेल जगत ने खेल पंचाट द्वारा पहलवान विनेश फोगाट की अपील खारिज करने पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा देश इस खिलाड़ी के साथ है और उनके लिए वह चैंपियन है। खेल पंचाट के तदर्थ प्रभाग ने पेरिस ओलंपिक खेलों में महिलाओं के 50 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में 100 ग्राम अधिक वजन के कारण अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ विनेश की अपील को बुधवार को खारिज कर दिया। इससे रजत पदक हासिल करने की उम्मीद खत्म हो गई।
2 of 7
विनेश फोगाट
- फोटो : PTI
पेरिस ओलंपिक खेलों में भारतीय टीम को लगातार दूसरे ओलंपिक कांस्य पदक दिलाने के बाद संन्यास लेने वाले हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश ने पीटीआई वीडियो से कहा, 'यह निराशाजनक है लेकिन हम इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते।' टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया ने कहा कि विनेश से पदक छीन लिया गया। बजरंग ने एक्स पर पोस्ट किया, 'माना पदक छीना गया तुम्हारा इस अंधकार में, हीरे की तरह चमक रही हो आज पूरे संसार में।'
3 of 7
विनेश फोगाट
- फोटो : PTI
भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ खिलाड़ियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगाकर विनेश और साक्षी मलिक के साथ लंबे समय तक धरना प्रदर्शन करने वाले बजरंग ने कहा, 'विश्व विजेता हिंदुस्तान की आन बान शान, रूस्तम ए हिंद विनेश फोगाट आप देश की कोहिनूर हैं। पूरे विश्व में विनेश फोगाट विनेश फोगाट हो रहा है। जिनको पदक चाहिए, खरीद लेना 15-15 रुपए में।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
विनेश फोगाट
- फोटो : PTI
खेल पंचाट के फैसले पर हॉकी खिलाड़ी जरमनप्रीत सिंह ने कहा, 'यह दुखद खबर है लेकिन हम क्या कह सकते हैं। एक खिलाड़ी बहुत मेहनत करता है और अगर किसी के साथ ऐसा कुछ होता है तो दुख होता है। हमारे लिए विनेश एक स्टार हैं और हमेशा रहेंगी।' उनकी टीम के साथी अमित रोहिदास ने कहा, 'पूरा भारत उनके साथ है। उन्हें अपना सिर ऊंचा रखना चाहिए। वह हमारे और देश के लिए एक चैंपियन है।'
विज्ञापन
5 of 7
विनेश फोगाट
- फोटो : PTI
राष्ट्रीय कुश्ती कोच वीरेंद्र दहिया ने खेल पंचाट के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, 'यह हमारे लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और करारा झटका है। हमें पूरी उम्मीद थी कि फैसला हमारे पक्ष में होगा। लेकिन यह भारतीय कुश्ती और देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।' भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने भी इस फैसले पर निराशा व्यक्त की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।