{"_id":"6a081877fbd73d34c3037131","slug":"ai-can-now-steal-fingerprints-from-selfies-experts-warn-against-peace-sign-photos-2026-05-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alert: फोटो लेते समय दिखाते हैं दो उंगलियां? ये आदत आपको कर सकती है कंगाल! हैकर्स ने ढूंढ निकाला नया तरीका","category":{"title":"Technology","title_hn":"टेक्नोलॉजी","slug":"technology"}}
Alert: फोटो लेते समय दिखाते हैं दो उंगलियां? ये आदत आपको कर सकती है कंगाल! हैकर्स ने ढूंढ निकाला नया तरीका
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Suyash Pandey
Updated Sat, 16 May 2026 12:41 PM IST
सार
AI Fingerprint Theft: अगर आपको भी फोटो लेते समय दो उंगलियां दिखाने की आदत है तो आपको सावधान होने की जरूरत है। हैकर्स अब एआई की मदद से आपके फिंगरप्रिंट की चोरी कर आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं। ये चौंकाने वाला खुलासा 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' की एक रिपोर्ट में सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एआई टूल्स की मदद से हैकर्स अब सेल्फी या 'पीस साइन' वाली तस्वीरों से भी फिंगरप्रिंट डेटा चुरा सकते हैं। सुरक्षा विशेषज्ञ ने बताया कि अगर उंगलियों का हिस्सा कैमरे की ओर साफ दिखाई दे तो एआई और फोटो-एनहैंसमेंट तकनीक की मदद से फिंगरप्रिंट्स को स्पष्ट बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
पीस साइन सेल्फी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्या आपको भी सेल्फी लेते समय 'पीस साइन' (दो उंगलियां दिखाना) दिखाने की आदत है? अगर हां, तो अब आपको अपनी इस आदत को बदलने की जरूरत है। आज के समय में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) मददगार तो बहुत है लेकिन खतरनाक भी उतना ही है। हैकर्स एआई का इस्तेमाल आपकी पर्सनल डिटेल्स और आपका पैसा दोनों चुराने के लिए कर सकते हैं। इसी कड़ी में 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' की रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, हैकर्स एआई का इस्तेमाल करके आपकी एक साधारण सी सेल्फी से आपके फिंगरप्रिंट (उंगलियों के निशान) चुरा सकते हैं। यह मामला काफी गंभीर है, आइए जानते हैं कैसे?
2 of 5
सेल्फी लेते समय ये आदत आपको कर सकती है कंगाल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एआई
कैसे हो रही है फिंगरप्रिंट की चोरी?
इस रिपोर्ट के मुताबिक, सिक्योरिटी एक्सपर्ट ली चांग ने एक चीनी टीवी शो में लाइव करके दिखाया कि फिंगरप्रिंट चुराना कितना आसान हो गया है। उन्होंने एक सेलिब्रिटी की सेल्फी का इस्तेमाल किया और बताया कि कैसे 'पीस साइन' वाली फोटो में फिंगरप्रिंट का पूरा डेटा छिपा होता है।
Trending Videos
3 of 5
फिंगरप्रिंट (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एआई
कितनी दूरी से है खतरा?
सिक्योरिटी एक्सपर्ट के अनुसार, अगर कैमरा आपसे 1.5 मीटर यानी करीब 5 फीट की दूरी पर है और आपकी उंगलियों के पोर सीधे कैमरे की तरफ हैं तो फिंगरप्रिंट की जानकारी बहुत आसानी और सफाई से निकाली जा सकती है। वहीं अगर फोटो 1.5 से 3 मीटर की दूरी से भी ली गई हो, तब भी हैकर्स के हाथ आपके फिंगरप्रिंट की लगभग 50% डिटेल लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सेल्फी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एक्स
एआई धुंधली फोटो को भी कर देता है साफ
अब आपके मन में यह सवाल आ सकता है कि हमारी सेल्फी में तो उंगलियां अक्सर धुंधली आती हैं तो फिर फिंगरप्रिंट कैसे चोरी हो सकते हैं? दरअसल, यहीं पर एआई (एआई) हैकर्स का काम आसान कर रहा है। हैकर्स एडवांस्ड फोटो-एडिटिंग और एआई-एन्हांसमेंट टूल्स की मदद से उन धुंधली उंगलियों को एकदम साफ और हाई-क्वालिटी में बदल देते हैं।
इससे उन्हें आपके फिंगरप्रिंट की पूरी डिटेल मिल जाती है। एक्सपर्ट्स इस पर गंभीर चेतावनी देते हुए कहते हैं कि पासवर्ड हैक होने पर तो उसे बदला जा सकता है, लेकिन फिंगरप्रिंट या चेहरे का डेटा (बायोमेट्रिक) हमेशा के लिए फिक्स होता है। ऐसे में अगर यह डेटा एक बार चोरी हो गया तो आप पहचान की चोरी और बड़े वित्तीय नुकसान के स्थाई शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पीस साइन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एआई
इंडस्ट्रियल लेवल पर पहुंच गई है एआई हैकिंग
सिर्फ फिंगरप्रिंट ही नहीं, बल्कि हैकिंग की पूरी दुनिया में ही एआई का इस्तेमाल अब बेहद खतरनाक और इंडस्ट्रियल लेवल पर पहुंच गया है। गूगल के थ्रेट इंटेलिजेंस ग्रुप की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, महज तीन महीनों के भीतर एआई हैकिंग एक बहुत बड़े वैश्विक खतरे के रूप में उभरी है।
अब चीन, उत्तर कोरिया और रूस जैसे देशों से जुड़े शातिर हैकिंग ग्रुप्स जेमिनी, क्लाउड और ओपनएआई जैसे कमर्शियल एआई टूल्स का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि वे अपने साइबर हमलों को पहले से कहीं ज्यादा तेज, बड़े पैमाने पर और घातक बना सकें।
इस बढ़ते खतरे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रमुख एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने पिछले महीने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने सबसे नए और एडवांस्ड एआई मॉडल 'माइथोस' (Mythos) को आम जनता के लिए रिलीज करने से साफ मना कर दिया।
कंपनी ने चेतावनी दी है कि यह तकनीक इतनी ज्यादा ताकतवर है कि अगर यह गलत हाथों या हैकर्स के पास पहुंच गई। तो दुनिया भर के बैंकिंग सिस्टम, सरकारों और ग्लोबल सिक्योरिटी के लिए एक बहुत बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।