सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   DoT’s New PM-WANI Rules to Boost Public Wi-Fi Usage Across India, Says Broadband India Forum

PM-WANI: क्या अब सफर के दौरान मिलेगा कुछ घंटों वाला सस्ता वाई-फाई डेटा? जानें इन दो बड़े बदलावों के बारे में

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Wed, 27 May 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार

DoT PM-WANI: टेलीकॉम विभाग (DoT) ने PM-WANI पब्लिक वाई-फाई सर्विस को और आसान बनाने के लिए दो बड़े बदलाव किए हैं। अब यूजर्स को कुछ मिनटों या घंटों की जरूरत के हिसाब से छोटे और सस्ते सैशे डेटा पैक्स मिलेंगे। इसके अलावा, QR कोड स्कैन करके लैपटॉप-टैबलेट में वाई-फाई कनेक्ट करना पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा और नेटवर्क के नाम में 'PM-WANI' लिखा होने से असली हॉटस्पॉट को पहचानना भी आसान होगा।

DoT’s New PM-WANI Rules to Boost Public Wi-Fi Usage Across India, Says Broadband India Forum
पब्लिक वाई-फाई - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

अगर आप अक्सर सफर के दौरान, रेलवे स्टेशन या किसी पब्लिक जगह पर वाई-फाई इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक काम की अपडेट है। टेलीकॉम विभाग (DoT) ने PM-WANI (पब्लिक वाई-फाई) सर्विस को और बेहतर व आसान बनाने के लिए दो नए नोटिफिकेशन जारी किए हैं। इंडस्ट्री संस्था ब्रॉडबैंड इंडिया फोरम (BIF) ने सरकार के इन कदमों का स्वागत किया है। PM-WANI सरकार की एक पहल है जिसका मकसद लोगों तक सस्ता और तेज पब्लिक ब्रॉडबैंड इंटरनेट पहुंचाना है। आइए समझते हैं कि इन दो नए नियमों से आम यूजर और वाई-फाई लगाने वालों को क्या फायदा होगा।


1. अब मिलेंगे छोटे और सस्ते सैशे (Sachet) डेटा प्लान्स

पहले नोटिफिकेशन में सरकार ने सर्विस प्रोवाइडर्स (PDOs और PDOAs) को छोटे ड्यूरेशन वाले इंटरनेट पैक्स लाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


किसे होगा फायदा: यह उन लोगों के लिए काम का है जिन्हें सिर्फ कुछ मिनटों या घंटों के लिए इंटरनेट चाहिए। उदाहरण के लिए उन यात्रियों के लिए ये उपयोगी है जो रोज सफर करते हैं। साथ ही स्टूडेंट्स या किसी मॉल में आए लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos


कमाई भी बढ़ेगी: BIF के प्रेसिडेंट टीवी रामचंद्रन ने साफ किया कि पब्लिक वाई-फाई का दायरा सिर्फ मासिक प्लान्स के दम पर नहीं बढ़ाया जा सकता। छोटे और सस्ते पैक्स आने से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल करेंगे। इससे हॉटस्पॉट लगाने वाले छोटे दुकानदारों और प्रोवाइडर्स की आय भी बढ़ेगी।


2. लैपटॉप और टैबलेट के लिए QR कोड से लॉगिन

दूसरा बदलाव तकनीक और नेटवर्क की पहचान से जुड़ा है:

QR बेस्ड ऑथेंटिकेशन: अगर आप अपने स्मार्टफोन पर PM-WANI वाई-फाई का इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब आप सीधे एक QR कोड स्कैन करके अपने लैपटॉप या टैबलेट पर भी सुरक्षित तरीके से इंटरनेट चला सकेंगे। इससे नेटवर्क एक्सेस करना ज्यादा सेफ और आसान हो जाएगा।

आसानी से पहचाने जाएंगे नेटवर्क: अक्सर पब्लिक जगहों पर कई सारे वाई-फाई नेटवर्क होते हैं, जिससे असली नेटवर्क पहचानने में दिक्कत होती है। अब सरकार ने सभी PM-WANI हॉटस्पॉट्स का नाम (SSID) एक स्टैंडर्ड तरीके से रखने का नियम बनाया है। हर नेटवर्क के नाम में PM-WANI ब्रांडिंग होगी, जिससे यूजर्स इसे तुरंत पहचान लेंगे।

BIF के मुताबिक, ये नए बदलाव PM-WANI के मूल आइडिया के बिल्कुल समान हैं। यह सिस्टम खासतौर पर छोटे कारोबारियों, किराना स्टोर वालों, VLEs (विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर) और स्टार्टअप्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। फाइबर और मोबाइल नेटवर्क की तरह ही, PM-WANI भी देश भर में इंटरनेट कनेक्टिविटी को मजबूत करने का एक अहम हिस्सा बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed