सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   DJI Robot Vacuum Security Flaw Exposed: Engineer Access to Devices Worldwide

DJI Romo: PS5 कंट्रोलर से वैक्यूम चलाने में बड़ी चूक, इंजीनियर ने एक्सेस कर लिए दुनिया भर के सात हजार डिवाइसेज

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Fri, 27 Feb 2026 12:58 PM IST
विज्ञापन
सार

DJI Robot Vacuum Security Flaw: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने DJI रोबोट वैक्यूम में एक गंभीर सिक्योरिटी बग का खुलासा किया है। इस बड़ी खामी की वजह से दुनिया भर के 24 देशों के करीब 7,000 से ज्यादा घरों का बेहद निजी डेटा खतरे में आ गया था। हालांकि कंपनी ने इसे ठीक कर लिया है लेकिन इस घटना ने स्मार्ट गैजेट्स की प्राइवेसी पर बड़ी बहस छेड़ दी है।

DJI Robot Vacuum Security Flaw Exposed: Engineer Access to Devices Worldwide
DJI Romo Robot Vacume Cleaner - फोटो : DJI
विज्ञापन

विस्तार

घर की सफाई करने वाले स्मार्ट रोबोट वैक्यूम हमारी जिंदगी आसान बनाते हैं लेकिन क्या वे पूरी तरह सुरक्षित हैं? हाल ही में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के छोटे से 'होम प्रोजेक्ट' ने एक ऐसी बड़ी सुरक्षा खामी को उजागर किया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक मजेदार एक्सपेरिमेंट अचानक एक बड़े सिक्योरिटी खुलासे में बदल गया। आइए समझते हैं कि आखिर हुआ क्या था।

Trending Videos

मजेदार प्रोजेक्ट से शुरू हुआ सिलसिला

सॉफ्टवेयर इंजीनियर सैमी अजदोउफल अपने घर पर एक छोटा सा प्रयोग कर रहे थे। वो चाहते थे कि उनके DJI रोमो रोबोट वैक्यूम को उनके प्लेस्टेशन 5 (PS5) के कंट्रोलर से चलाया जा सके। इस काम के लिए उन्होंने एआई कोडिंग असिस्टेंट 'क्लाउड कोड' की मदद ली। उन्होंने समझा कि उनका वैक्यूम इंटरनेट (क्लाउड सर्वर) से कैसे बात करता है। इसके बाद उन्होंने रिवर्स इंजीनियरिंग तकनीक का इस्तेमाल करके एक सिंपल कस्टम एप बना लिया ताकि वो PS5 कंट्रोलर से अपने वैक्यूम को कमांड दे सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्टिंग में हुई एक खौफनाक खोज

जब सैमी ने अपने बनाए एप की टेस्टिंग शुरू की तो उन्हें कुछ अजीब लगा। उनका एप सिर्फ उनके अपने वैक्यूम का डेटा नहीं दिखा रहा था बल्कि वो दुनिया भर में मौजूद दूसरे DJI रोमो वैक्यूम्स का डेटा भी खींच रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, बैकएंड सिस्टम (जहां सारा डेटा सेव होता है) में एक बड़ी खामी थी। इस खामी की वजह से सैमी लगभग 24 देशों के 7,000 से ज्यादा रोबोट वैक्यूम्स का संवेदनशील डेटा देख पा रहे थे।

क्या-क्या जानकारी खतरे में थी?

  • लाइव कैमरा फीड: वैक्यूम के कैमरे से घर के अंदर का सीधा वीडियो।
  • माइक्रोफोन ऑडियो: घर के अंदर की आवाजें।
  • घर का फ्लोर मैप: वैक्यूम के जरिए बनाया गया घर का पूरा नक्शा।
  • लोकेशन: डिवाइस दुनिया में कहां है।
  • बैटरी और क्लीनिंग स्टेटस: वैक्यूम चार्ज है या नहीं और सफाई कहां तक हुई है।

समस्या की पुष्टि कैसे हुई?

यह कोई छोटी-मोटी गड़बड़ी नहीं थी। इसे साबित करने के लिए एक DJI रोबोट वैक्यूम का सीरियल नंबर सैमी के साथ शेयर किया गया। कुछ ही मिनटों में सैमी ने डिवाइस की लोकेशन, बैटरी लेवल और यहां तक कि उनके घर का पूरा नक्शा (फ्लोर मैप) स्क्रीन पर दिखा दिया।

DJI ने क्या कहा?

राहत की बात ये रही कि इंजीनियर सैमी ने इस डेटा का कोई गलत इस्तेमाल नहीं किया और तुरंत इस खामी की जानकारी दे दी। इस मामले पर DJI ने सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने इस सुरक्षा खामी (बग) को तुरंत ठीक कर दिया है। हालांकि कंपनी ने यह साफ नहीं किया कि यह तकनीकी गड़बड़ी आखिर हुई कैसे थी।

हमारे लिए इसके क्या मायने हैं?

आजकल रोबोट वैक्यूम सिर्फ एक 'झाड़ू लगाने वाली मशीन' नहीं रह गए हैं। इनमें कैमरे, सेंसर और माइक्रोफोन लगे होते हैं जो हमारे घर का हर कोना ट्रैक करते हैं और यह सारा डेटा क्लाउड पर सेव होता है। यह घटना हमारे लिए एक बड़ी चेतावनी है जो कुछ गंभीर सवाल उठाती है:

  • क्या कंपनियां नए फीचर्स देने के चक्कर में डेटा सिक्योरिटी को नजरअंदाज कर रही हैं?
  • क्या स्मार्ट होम डिवाइस इस्तेमाल करना हमारी प्राइवेसी के लिए खतरा है?

तकनीक जितनी 'स्मार्ट' हो रही है, उसका 'सुरक्षित' होना उतना ही ज्यादा जरूरी है। यूजर्स के तौर पर हमें भी सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed