फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

iPhone 11 सीरीज के कैमरे में ऐसा क्या है खास, तीन कैमरे से क्या-क्या होगा

Thu, 12 Sep 2019 01:13 PM IST
प्रदीप पांडे बीबीसी हिन्दी, अमर उजाला
बीबीसी हिन्दी, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Thu, 12 Sep 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
iPhone 11 Become Best Phone By These Features Know About It
Apple iPhone 11 - फोटो : amar ujala

दुनिया में आर्थिक सुस्ती के बीच एपल कंपनी ने अपनी आईफ़ोन 11 सीरीज के iPhone, iPad और नई स्मार्ट वॉच को लॉन्च किया है। नए iPhone 11iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max शामिल हैं। लॉन्चिंग के दौरान एपल के सीईओ टिम कुक ने बताया कि iPhone XR साल 2018 का बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन है। फोन्स की खासियत यह बताई गई है कि इनके कैमरे एक साथ कई तरह के फॉरमैट में वीडियो (स्लोमोशन सेल्फी, लैंडस्केप सेल्फी) रिकॉर्ड कर सकते हैं। 

iPhone 11 Become Best Phone By These Features Know About It
iphone 11 pro camera specs - फोटो : apple

इसके अलावा इनमें टेलीफोटो, अल्ट्रा वाइड और नया नाइट मोड भी है जिसकी मदद से कम रौशनी में भी इनके कैमरे उम्दा तस्वीरें खींच सकते हैं। इनका प्रोसेसर भी पहले के आईफोन्स के मुकाबले बढ़िया लगाए गए हैं। यानी ये फोन पहले से भी अधिक तेजी से काम करेंगे। एपल के अनुसार इनकी बैटरी भी पहले के मुकाबले बेहतर है और लॉन्च किए गए आईफोन चार या पांच घंटे ज्यादा काम करेंगे।

iPhone 11 Become Best Phone By These Features Know About It
iPhone 11 - फोटो : apple

कैलिफोर्निया के कूपर्टीनो में हुए एक भव्य समारोह में एपल के सीईओ टीम कुक ने जब एक साथ तीन मोबाइल फोन लॉन्च किए तो उन्होंने बताया कि ये कई खूबियों के साथ एकदम नए डिजाइन में उपलब्ध है। ये फोन वाटर प्रूफ और डस्ट रेसिस्टेंट है। यानी दावा है कि पानी और धूल से इनका कुछ नहीं बिगड़ेगा। आईफोन 11 प्रो में 5.8 इंच स्क्रीन है। आईफोन 11 प्रो मैक्स में 6.5 इंच की स्क्रीन है। दोनों मोबाइल में स्क्रीन रिजॉल्यूशन 458ppi है। डिस्प्ले को सुपर रेटिना का नाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रिपल कैमरा तकनीक से नाइट मोड में भी बेहतर तस्वीरें

iPhone 11 Become Best Phone By These Features Know About It
iPhone 11 Pro - फोटो : amar ujala

कंपनी ने आईफोन को पहली बार ट्रिपल कैमरा तकनीक के साथ उतरा है। इनमें 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और बेहतर जूम के लिए एक टेलीफोटो कैमरा भी है। वाइड एंगल तस्वीरें लेने की क्षमता की बदौलत अब ग्रुप सेल्फी लेने में उतनी ही दूरी से यह कैमरा पहले से अधिक लोगों को कैप्चर कर सकेगा। इसके साथ ही iPhone 11 में iPhone XR से एक घंटे ज्यादा बैटरी बैकअप भी मिलेगा। आईफोन 11 में नाइट मोड और 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से वीडियो रिकॉर्ड की सुविधा भी है। 

विज्ञापन

ट्रिपल कैमरा तकनीक से और क्या क्या?

iPhone 11 Become Best Phone By These Features Know About It
iphone 11 pro camera specs - फोटो : apple
बीते कुछ वर्षों में मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। डुअल कैमरे की जगह अब कंपनियां अपने स्मार्टफ़ोन में ट्रिपल कैमरा तकनीक पर काम कर रही हैं। इस तकनीक की मदद से मोबाइल फ़ोन की क्षमता और उनका प्रदर्शन बढ़ जाता है। हाई स्पीड मोनोक्रोम सेंसर और बेहतर लाइट सेंसिटिविटी तकनीक की मदद से ये ट्रिपल कैमरे कम रौशनी में भी साफ तस्वीरें खींच सकते हैं। वहीं वाइड एंगल तकनीक बैकग्राउंड की तुलना में फोटो में चेहरे को हाईलाइट करने में बेहद उपयोगी होता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed