सैमसंग (Samasung) ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में ए सीरीज के गैलेक्सी ए50 एस (Samsung Galaxy A50s) और गैलेक्सी ए30 एस (Samsung Galaxy A30s) को लॉन्च कर दिया है। लेटेस्ट स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। ग्राहक गैलेक्सी ए50 एस और गैलेक्सी ए30 एस को प्रिस्म क्रश ब्लैक, प्रिज्म क्रश व्हाइट और प्रिस्म क्रश वॉइलेट कलर में खरीद सकेंगे। दोनों स्मार्टफोन्स गैलेक्सी ए50 और गैलेक्सी ए30 के अपग्रेडेड वर्जन है। दोनों में शानदार कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और 4000 एमएएच की बैटरी दी है।
Samsung Galaxy A50s और Galaxy A30s भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैमसंग गैलेक्सी ए50 एस और गैलेक्सी ए30 एस की कीमत और ऑफर्स
ग्राहक सैमसंग गैलेक्सी ए50 एस को 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम वेरियंट में खरीद सकते हैं। पहले वेरियंट की कीमत 22,999 रुपये और दूसरे वेरियंट की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है। दूसरी ओर ग्राहक गैलेक्सी ए30 एस 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले सिंगल वेरियंट को 16,999 रुपये में खरीद सकेंगे।
ऑफर्स की बात करें तो रिलायंस जियो गैलेक्सी ए50 एस और गैलेक्सी ए30 एस की खरीदी पर बड़ा कैशबैक और ज्यादा डाटा देगी। वोडाफोन के ग्राहकों को इन दोनों फोन की खरीदी पर 255 के रिचार्ज पर 75 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा दोनों फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर्स उपलब्ध हैं।
सैमसंग गैलेक्सी ए50 एस की स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी ए50 एस में 6.4 इंच की एफएचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले मिलेगा जिनका रिजॉल्यूशन 1080X2340 पिक्सल है। इसके साथ ही इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। वहीं शानदार परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इस फोन में एक्सिनॉस 9610 चिपसेट प्रोसेसर है। स्टोरेज के मामले में ग्राहकों को 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।
सैमसंग गैलेक्सी ए50 एस का कैमरा
कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी ए50 एस के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल होगा। वहीं दूसरी तरफ कंपनी ने सेल्फी लवर्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।
सैमसंग गैलेक्सी ए50 एस की कनेक्टिविटी और बैटरी
कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिए 4 वीओएलईटी, जीपीएस, वाई-फाई और यूएसबी पोर्ट सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा गैलेक्सी ए50 एस में 4000 एमएएच की बैटरी फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ मिलेगी।