{"_id":"5cd005b5bdec2207514f2379","slug":"realme-x-confirmed-to-launch-on-may-15-realme-x-youth-edition-also-to-reveal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Realme X की लॉन्चिंग तारीख हुई कंफर्म, Realme X यूथ एडिशन भी होगा पेश","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Realme X की लॉन्चिंग तारीख हुई कंफर्म, Realme X यूथ एडिशन भी होगा पेश
Mon, 06 May 2019 03:30 PM IST
प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Mon, 06 May 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
Realme X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन Realme X की लॉन्चिंग तारीख की घोषणा कर दी है। कंपनी से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक Realme X 15 मई को चीन के बीजिंग में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च होगा। Realme X के अलावा कंपनी रियलमी X का यूथ एडिशन भी लॉन्च होगा। वैसे अभी तक लीक रिपोर्ट्स की मानें तो रियलमी 3 प्रो की ही चीन में Realme X यूथ एडिशन के नाम से लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
रियलमी के आधिकारिक Weibo हैंडल पर फोन की लॉन्चिंग की जानकारी दी गई है। चीन में Realme X के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। JD.com से फोन को बुक किया जा सकता है। पहले बुक करने वाले 100 ग्राहकों को फ्री में रियलमी का हेडफोन मिलेगा।
विज्ञापन
Realme X की स्पेसिफिकेशन और कीमत
अभी तक सामने आए लीक रिपोर्ट के मुताबिक Realme X में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फोन के साथ VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा।
विज्ञापन
कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा होगा जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। Realme X के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,599 चीनी युआन यानि करीब 16,500 रुपये हो सकती है।